श्रीदेवी का पार्थिव शरीर सोमवार को आएगा भारत, अंतिम दर्शन के लिए अनिल कपूर के घर पहुंचे ये फिल्मी सितारे

By कोमल बड़ोदेकर | Published: February 25, 2018 10:19 PM2018-02-25T22:19:46+5:302018-02-26T07:54:30+5:30

श्रीदेवी का अंतिम संस्कार मुंबई के जुहू स्थित पवन हंस शमशान घाट में सोमवार सुबह करीब 11 बजे होगा।

Sridevi's body will arrive India on Monday from dubai, many film stars to reach Anil Kapoor's house for last glimpse | श्रीदेवी का पार्थिव शरीर सोमवार को आएगा भारत, अंतिम दर्शन के लिए अनिल कपूर के घर पहुंचे ये फिल्मी सितारे

श्रीदेवी का पार्थिव शरीर सोमवार को आएगा भारत, अंतिम दर्शन के लिए अनिल कपूर के घर पहुंचे ये फिल्मी सितारे

मुंबई, 25 फरवरी: दुबई से श्रीदेवी का पार्थिव शरीर लालने की प्रक्रिया अब तक जारी है। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के जुहू स्थित पवन हंस शमशान घाट में सोमवार सुबह करीब 11 बजे होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  यूएई में भारतीय राजदूत नवदीप सिंह सूरी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, पुलिस अभी फॉरेंसिक रिपोर्ट में व्यस्त है, हम हर संभव मदद के लिए परिवार और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं।'

इसके अलावा खबर यह भी है कि श्रीदेवी का पार्थिव शरीर अब तक उनके परिवार को नहीं सौंपा गया है। दुबई पुलिस हर पहलू से मौत के कारणों को खंगाल रही है। जांच प्रक्रिया की वजह से देरी हो रही है। जिसके चलते उनके पार्थिव शरीर के आज रात भारत पहुंचने की संभावनाए कम हैं। वहीं बोनी कपूर के प्रवक्ता ने बताया कि श्रीदेवी का पार्थिव शरीर सोमवार को मुंबई लाया जाएगा।


श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए अनिल कपूर के घर फिल्मी हस्तियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी को लेकर करण जौहर अनिल कपूर के घर पहुंचे। वहीं पहुंची रेखा ने भी बेटियों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इसके अलावा अर्जुन कपूर शिल्पा शेट्टी भी अनिल कपूर के घर पंहुचे।

Web Title: Sridevi's body will arrive India on Monday from dubai, many film stars to reach Anil Kapoor's house for last glimpse

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे