जब अनिल कपूर के साथ श्रीदेवी ने फिल्म करने से किया इनकार तब माधुरी दीक्षित बनी 'धक-धक गर्ल'

By कोमल बड़ोदेकर | Published: February 26, 2018 07:02 AM2018-02-26T07:02:57+5:302018-02-26T07:02:57+5:30

दुबई में हृदयघात होने से श्रीदेवी का शनिवार रात निधन हो गया है, उनका अंतिम संस्कार मुंबई के जुहू स्थित पवन हंस शमशान घाट में सोमवार सुबह करीब 11 बजे होगा।

sridevi had refused to work with anil kapoor in film beta, madhuri dixit becomes dhak-dhak girl | जब अनिल कपूर के साथ श्रीदेवी ने फिल्म करने से किया इनकार तब माधुरी दीक्षित बनी 'धक-धक गर्ल'

जब अनिल कपूर के साथ श्रीदेवी ने फिल्म करने से किया इनकार तब माधुरी दीक्षित बनी 'धक-धक गर्ल'

मुंबई 25 फरवरी: दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में हुए अचानक निधन से न सिर्फ उनका परिवार स्तब्ध है, बल्कि बॉलीवुड भी सदमें में हैं।  शनिवार रात लगभग 11 बजे हृदयाघात होने से 54 वर्षीय अभिनेत्री का निधन हो गया था। करीबियों के मुताबिक श्रीदेवी को इससे पहले दिल में कभी  शिकायत नहीं हुई। घटना के समय वह होटल के कमरे में थीं। सोनम कपूर के भाई मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ दुबई में थीं। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के जुहू स्थित पवन हंस शमशान घाट में सोमवार सुबह करीब 11 बजे होगा।

1963 में जन्मी श्रीदेवी ने महज चार साल की उम्र में अपने करियर की शुरूआत की। उन्होंने न सिर्फ हिंदी बल्कि तेलगु, तमिल, कन्नड़ और मलयाली में अपने अभिनय के जौहर बिखेरे। साल 2013 में उन्हें चौथे उच्चतम नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से नवाजा गया। सक्रिय रूप से फिल्मों में काम करने वाली श्रीदेवी ने साल 1997 में विराम लिया और करीब 15 साल फिल्म इंग्लिश-विंग्लिश के साथ उन्होंने बड़े पर्दे पर वापसी की।

बॉलीवुड में श्रीदेवी और अनिल कपूर की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर कई धमाके दार फिल्मे दी। इनमें ‘लम्हे’, ‘लाडला’ और ‘जुदाई’ जैसी सुपर हिट फिल्मे शामिल हैं, लेकिन इस दौरान एक वक्त ऐसा भी आया जब श्रीदेवी ने बोनी कपूर के भाई अनिल कपूर के साथ काम करने से साफ इनकार कर दिया था। 

दरअसल फिल्म 'बेटा' के लिए अनिल कपूर के अपोजिट श्रीदेवी को ऑफर मिला उन्होंने उनके साथ से इसलिए इनकार कर दिया था क्योंकि वह पहले ही उनके साथ कई फिल्में कर चुकी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो श्रीदेवी बार-बार एक ही चीज को रिपीट नहीं करना चाहती थीं, जिसके चलते उन्होंने इस फिल्म को ना कह दिया था।

बाद में इस फिल्म के लिए माधुरी दीक्षित को ऑफिर मिला और यह फिल्म माधुरी के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। यह वो फिल्म थी जिसने माधुरी को ‘धक-धक गर्ल’ नाम दिया। साल 1992 में इंद्रा कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनिल कपूर, माधूरी दीक्षित के अलावा मुख्य भूमिका में अरुणा ईरानी, अनुपम खेर सहित लक्ष्मिकांत जैसे कलाकार शामिल थे।

Web Title: sridevi had refused to work with anil kapoor in film beta, madhuri dixit becomes dhak-dhak girl

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे