श्रीदेवी की मौत पर हुआ बड़ा खुलासा, क्या बॉलीवुड की चांदनी का हुआ था मर्डर! पढ़िए चौंकने वाले खुलासे
By मेघना वर्मा | Published: July 12, 2019 05:17 PM2019-07-12T17:17:48+5:302019-07-12T17:29:56+5:30
श्रीदेवी की मौत का कारण यही बताया जा रहा था कि वो नशे की हालत में बाथ टब में गिरीं और पानी में डूब कर उनकी मौत हो गई।
बॉलीवुड की चांदनी यानी श्रीदेवी की मौत से पूरा देश सकते में था। 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी का दुबई में निधन हो गया था। बताया जाता है कि बाथटब में गिरने से उनकी मौत हो गई। मगर पूरे ढेड़ साल बाद इस मामले में नया खुलासा सामने आया है। केरल के डीजीपी (जेल) ऋषिराज सिंह ने चौंका देने वाला खुलासा किया है कि श्रीदेवी का मर्डर किया गया था।
टीवी टुडे की रिपोर्ट में बताया गया है कि ऋषिराज सिंह ने केरल एक न्यूजपेपर में उन्होंने ये बयान दिया है कि, 'श्रीदेवी की मौत डूबने से नहीं हुई थी, बल्कि उनका मर्डर किया गया था।' उनके इस दावे ने लोगों को हैरान कर दिया है। ऋषिराज ने ये दावा फॉरेंसिक एक्सपर्ट और उनके करीबी दोस्त डॉ. उमादथन के हवाले से किया है।
ऋषिराज सिंह ने लिखा, 'जब मैंने मेरे दोस्त और दिवगंत फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर उमादथन से श्रीदेवी की डेथ के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया श्रीदेवी की मौत एक मर्डर हो सकती है।' इस दावे पर ऋषि ने कई फैक्ट्स और प्वॉइट्स भी दिए हैं। उमादथन ने बताया कि इंसान किसी भी नशे में हो मगर वो एक फीट के पानी में डूब नहीं पायेगा।
उमादथन ने आगे कहा कि कोई भी व्यक्ति तब डूबेगा पानी में (एक फीट पानी में) जब उसका दोनों पैरों को पकड़कर उसके पैर को सिर में डुबोएगा। ये खुलासा बेहद चौंकाने वाला है। बता दें श्रीदेवी की मौत का कारण यही बताया जा रहा था कि वो नशे की हालत में बाथ टब में गिरीं और पानी में डूब कर उनकी मौत हो गई।