मॉम श्रीदेवी की साड़ी में नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंची जाहन्वी कपूर

By भारती द्विवेदी | Published: May 3, 2018 07:40 PM2018-05-03T19:40:58+5:302018-05-03T19:40:58+5:30

श्रीदेवी के पहली बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। ये अवॉर्ड उन्होंने फिल्म 'मॉम' में दमदार एक्टिंग के लिए दिया गया है।

Sridevi' daughter Jahnvi kapoor takes national award for Mom wearing her sarree | मॉम श्रीदेवी की साड़ी में नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंची जाहन्वी कपूर

मॉम श्रीदेवी की साड़ी में नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंची जाहन्वी कपूर

मुंबई, 3 मई: बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को फिल्म 'मॉम' में उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए गुरूवार को राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। श्रीदेवी की ओर से ये अवॉर्ड बोनी कपूर और उनकी दोनों बेटियां जाह्नवी-खुशी कपूर ने लिया है। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में अवॉर्ड लेने के लिए जाह्नवी और खुशी कपूर ने ट्रेडिशनल आउटफिट का चयन किया था। जाह्नवी कपूर ने इस मौके पर श्रीदेवी की कांजीवरम् साड़ी पहनी थी। अपनी मां की साड़ी में जाह्नवी कपूर बेहद खूबसूरत और मैच्योर लग रही हैं। वहीं खुशी कपूर ने इस मौके पर लंहगा पहना था।


अवॉर्ड लेने बेटियों संग दिल्ली पहुंचे बोनी कपूर इस मौके पर भावुक होते दिखें। बोनी कपूर ने कहा कि ये श्रीदेवी का पहला नेशनल अवॉर्ड है। हमारे परिवार के लिए यह बहुत गर्व का पल है। मैं और पूरा परिवार श्री को बहुत मिस करता है। श्री हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन वो जहां भी होंगी, बहुत खुश रही होंगी। 

श्रीदेवी को याद करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कहा कि उनका जाना उनके फैंस के लिए निजी नुकसान है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भी विजेताओं का सम्मानित किया है।

Web Title: Sridevi' daughter Jahnvi kapoor takes national award for Mom wearing her sarree

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे