श्रीदेवी-बोनी कपूर की 23वीं सालगिरह पर बेटी जाह्नवी कपूर ने शेयर की ये क्यूट फोटो

By मेघना वर्मा | Published: June 2, 2019 03:06 PM2019-06-02T15:06:57+5:302019-06-02T15:06:57+5:30

जाह्नवी कपूर इन दिनों गुंजन सक्सेना की बायोपिक की शूटिंग में बिजी हैं। गुंजन ने करगिल वॉर में हिस्सा लिया था। इस फिल्म की शूटिंग फरवरी से शुरू हो गई है।

Sridevi and Boney Kapoor's 23rd wedding anniversary Janhvi Kapoor shares a photo | श्रीदेवी-बोनी कपूर की 23वीं सालगिरह पर बेटी जाह्नवी कपूर ने शेयर की ये क्यूट फोटो

श्रीदेवी-बोनी कपूर की 23वीं सालगिरह पर बेटी जाह्नवी कपूर ने शेयर की ये क्यूट फोटो

बॉलीवुड की चांदनी यानी श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं हैं। मगर उनकी यादें आज भी लोगों के दिलों में घर करती हैं। रविवार को श्रीदेवी और बोनी कपूर की 23वीं सालगिरह है। जिस पर बेटी जाह्नवी कपूर ने मम्मी और पापा की स्पेशल फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

इस फोटो में जाह्नवी कपूर और बोनी कपूर दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। फोटो में श्रीदेवी ने बोनी के कंधो पर सिर रखा है। और कपल्स ने ग्लासेस लगाया हुआ है। जाह्नवी ने ये फोटो शेयर करके नीचे कैप्शन में दिल इमोजी बनाया है। 

रिसेंटली बोनी कपूर ने श्रीदेवी को याद करके कहा था कि वो श्री को बहुत मिस करते हैं...श्रीदेवी अभी भी उनके साथ है, उनकी यादें अभी भी उनके दिल में जिंदा हैं। श्री अभी हाल ही में एक इंटरव्यू में श्रीदेवी को याद करते-करते इमोशनल हो गए थे।

वर्कफ्रंट बात करें तो जाह्नवी कपूर इन दिनों गुंजन सक्सेना की बायोपिक की शूटिंग में बिजी हैं। गुंजन ने करगिल वॉर में हिस्सा लिया था। इस फिल्म की शूटिंग फरवरी से शुरू हो गई है। जिसकी जाह्नवी की पिक्स भी सामने आ चुकी हैं। टाइम्स की खबर अनुसार फिल्म का टाइटल 'करगिल गर्ल' रखा गाय है। लेकिन अभी इसे रक्षा मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिली है। अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि इसके पीछे का कारण क्या है। 

Web Title: Sridevi and Boney Kapoor's 23rd wedding anniversary Janhvi Kapoor shares a photo

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे