सामंथा अक्किनेनी और त्रिशा के बॉडी पार्ट्स पर कमेंट्स कर बुरी फंसी ये एक्ट्रेस, अब फैंस सुना रहे हैं खरी-खोटी
By अमित कुमार | Published: April 7, 2020 02:24 PM2020-04-07T14:24:48+5:302020-04-07T14:24:48+5:30
श्री रेड्डी के इस पोस्ट को लोग अपमानजनक बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर डालते ही यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया।
साउथ की सुपरस्टार सामंथा अक्किनेनी और त्रिशा की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। त्रिशा ने साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। दोनों ही एक्ट्रेस की फिल्मों के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। सामंथा अक्किनेनी और त्रिशा को लेकर तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा विवादों में रहने वाली ऐक्ट्रेस श्री रेड्डी ने कुछ ऐसा कहा कि जिससे एक बार फिर वह सुर्खियों में आ गई है।
श्री रेड्डी अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, फेसबुक पर श्री रेड्डी ने सामंथा अक्किनेनी और त्रिशा को लेकर एक पोस्ट डाल जिसकी फैंस जमकर आलोचना कर रहे हैं। श्री रेड्डी ने इन दोनों ही एक्ट्रेसेस के बॉडी पार्ट्स की तुलना नींबू और अंगूर से कर दी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि उनके आगे सामंथा अक्किनेनी और त्रिशा कहीं नहीं टिकती हैं।
श्री रेड्डी के इस पोस्ट को लोग अपमानजनक बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर डालते ही यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया। फैंस श्री रेड्डी को एक्ट्रेस के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के कारण खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। इससे पहले भी श्री रेड्डी अपने बयानों की वजह से कई बार विवादों में आ चुकी हैं।