Sri Lanka Blast: अनुष्का शर्मा से जैकलीन तक बॉलीवुड के इन सितारों ने जताया शोक, ट्वीट कर कही ये बात

By मेघना वर्मा | Published: April 21, 2019 03:40 PM2019-04-21T15:40:10+5:302019-04-21T15:41:10+5:30

सेलिब्रिटीज श्रीलंका में हुए आतंकी हमले में घायल हुए लोगों के लिए अपनी श्रद्धांजलि प्रकट कर रहे हैं। इस हमले में अब तक 160 लोगों की मौत हो गई और करीब 450 लोग घायल हो गए है।

Sri Lanka Blast: bollywood reaction on serial blast in sri lanka, anushka sharma and Jacqueline Fernandez tweet about this | Sri Lanka Blast: अनुष्का शर्मा से जैकलीन तक बॉलीवुड के इन सितारों ने जताया शोक, ट्वीट कर कही ये बात

Sri Lanka Blast: अनुष्का शर्मा से जैकलीन तक बॉलीवुड के इन सितारों ने जताया शोक, ट्वीट कर कही ये बात

ईस्टर संडे के मौके पर श्रीलंका अपने इतिहास के सबसे भयानक हमलों में से एक झेल रहा है। इस हमले में अब तक 160 लोगों की मौत हो गई और करीब 450 लोग घायल हो गए है। पूरा देश इस समय श्रीलंका में हुए इस दिल दहला देने वाली घटना की निंदा कर रहा है। पड़ोसी होने के नाते भारत देश भी श्रीलंका के साथ सहानभुती दिखा रहा है। 

इस घटना का असर बॉलीवुड पर भी साफ देखा जा रहा है। सेलिब्रिटीज श्रीलंका में घायल हुए लोगों के लिए अपनी श्रद्धांजलि प्रकट कर रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता रूवन गुनासेखरा ने बताया कि यह विस्फोट स्थानीय समयानुसार आठ बजकर 45 मिनट पर ईस्टर प्रार्थना सभा के दौरान कोलंबो के सेंट एंथनी चर्च, पश्चिमी तटीय शहर नेगेम्बो के सेंट सेबेस्टियन चर्च और बट्टिकलोवा के एक चर्च में हुए। वहीं तीन अन्य विस्फोट पांच सितारा होटलों - शंगरीला, द सिनामोन ग्रांड और द किंग्सबरी में हुए।



 



 



 



 



 



 



 




 



 

इसे श्रीलंका के सबसे बड़े हादसों में गिना जाएगा। हाल ही में आ रही खबरों की मानें तो श्रीलंका में कल सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है।  


 

Web Title: Sri Lanka Blast: bollywood reaction on serial blast in sri lanka, anushka sharma and Jacqueline Fernandez tweet about this

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे