बिना कपड़ों के गुजारने पड़ते हैं 21 दिन, जानिए हैरतंगेज रियलिटी शो के बारे में

By वैशाली कुमारी | Published: October 1, 2021 03:53 PM2021-10-01T15:53:51+5:302021-10-01T15:58:55+5:30

बेहद अजीब से कांसेप्ट वाले इस रियलिटी शो में कपल्स को बिना कपड़े के 21 दिन जंगल में सरवाइव करना पड़ता है। इस शो की शुरुआत में जब लड़का और लड़की मिलते हैं तो उनके शरीर पर कोई कपड़े नहीं होते हैं।

spend 21 days without clothes, know about the amazing reality show on discovery channel | बिना कपड़ों के गुजारने पड़ते हैं 21 दिन, जानिए हैरतंगेज रियलिटी शो के बारे में

बिना कपड़ों के गुजारने पड़ते हैं 21 दिन, जानिए हैरतंगेज रियलिटी शो के बारे में

Highlightsयह एक  रियलिटी शो है जिसमें आधुनिक समय के लोगों को जंगल में 21 दिनों तक सरवाइव करना पड़ता हैयह शो डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित किया जाता है

इंडियन टेलीविजन पर रियालिटी शो कई तरीके के आते हैं इसमे सिंगिंग, डांसिंग, क्विज और खतरनाक स्टंट वाले रियलिटी शो शामिल हैं लेकिन आजकल एक रियलिटी शो को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। इस रियलिटी शो के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

बेहद अजीब से कांसेप्ट वाले इस रियलिटी शो में कपल्स को बिना कपड़े के 21 दिन जंगल में सरवाइव करना पड़ता है। इस शो की शुरुआत में जब लड़का और लड़की मिलते हैं तो उनके शरीर पर कोई कपड़े नहीं होते हैं। दरअसल यह एक  रियलिटी शो है जिसमें आधुनिक समय के लोगों को जंगल में 21 दिनों तक सरवाइव करना पड़ता है। जंगल मैं रहते हुए इन कपल्स के पास किसी भी प्रकार की आधुनिक सुविधा उपलब्ध नहीं होती है सर्वाइवर कुछ इस प्रकार का होता है जैसे कि प्राचीन काल में आदिमानव का होता था।

इस शो में सरवाइव कर पाना उतना भी आसान नहीं है। दरअसल इस शो में बदलते मौसम के साथ जंगल में जंगली जानवर और कीड़े मकोड़े का सामना करते हुए 21 दिन गुजारने होते हैं। इन दिनों में उन्हें को खाने-पीने से लेकर पहनने और सुरक्षित रहने के इंतजाम खुद ही करने पड़ते हैं। कपल अपने साथ बहुत कम ही सामग्री ले जा सकते हैं जैसे लाइटर कुल्हाड़ी। बाकी की सारी जरूरत की चीजें जंगल में ही अरेंज करनी पड़ती है। यह शो इतना मुश्किल है कि कभी-कभी कंटेस्टेंट्स से बीच में ही छोड़ देते हैं। इसी वजह से इस शो का नाम नेकेड एंड अफ्रेड है।

यह शो डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित किया जाता है। कंटेस्टेंट के साथ सिर्फ एक कैमरामैन के जाने की इजाजत होती है शो मे अधिकतर सीन न्यूडिटी से भरे होते हैं इसीलिए प्रसारण के समय सब ब्लर कर दिया जाता है। इस शो को डिस्कवरी के अलावा अमेज़न प्राइम वीडियो पर भी देख सकते हैं।

Web Title: spend 21 days without clothes, know about the amazing reality show on discovery channel

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे