साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय ने अपने माता-पिता के खिलाफ दर्ज कराया केस, क्या है पूरा मामला

By वैशाली कुमारी | Published: September 20, 2021 10:21 AM2021-09-20T10:21:25+5:302021-09-20T11:23:13+5:30

लोकप्रिय एक्टर थलापति विजय ने अपने ही माता-पिता के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में केस दर्ज करवाया है। इस केस में ऐक्टर के माता-पिता के साथ 11 और लोग हैं जिनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। 

South's superstar Thalapathy Vijay filed a case against his parents | साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय ने अपने माता-पिता के खिलाफ दर्ज कराया केस, क्या है पूरा मामला

थलापति विजय

Highlightsअभिनेता अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैंमद्रास हाई कोर्ट ने उन पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया थाथलापति विजय ने अपने ही माता-पिता के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में केस दर्ज करवाया है

साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर थलापति विजय ने अपने ही माता-पिता के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में केस दर्ज करवाया है। इस केस में ऐक्टर के माता-पिता के साथ 11 और लोग हैं जिनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। 

दरअसल ऐक्टर के पिता और निर्देशक एस के चंद्रशेखर ने कुछ समय पहले एक राजनीतिक पार्टी की शुरुआत की थी जिसका नाम ऑल इंडिया थलापति विजय मक्कल इयक्कम था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयोग में दस्तावेजों के अनुसार इस पार्टी के जनरल सेक्रेटरी के तौर पर अभिनेता के पिता का नाम है और वही उनकी माँ शोभा चंद्रशेखर इसकी ट्रेजरर हैं। 

कुछ समय पहले विजय ने अपने बयान में बताया था कि उनका इस चुनावी पार्टी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने अपने फैन्स से अपील करते हुए कहा कि वह इस पार्टी में सिर्फ उनका नाम देखकर ना जुड़े। यदि कोई भी उनका नाम और उनकी तस्वीर या फैन क्लब का इस्तेमाल करेगा तो अभिनेता उनके खिलाफ केस दर्ज कर देंगे। इसी वजह से उन्होंने अपने माता-पिता समेत 11 लोगों के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में केस दर्ज किया है।

विजय के फिल्मी करियर की बात की जाए तो इन्हें दक्षिण सिनेमा के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक माना जाता है। उन्होंने साउथ सिनेमा को कई सारी सुपरहिट फिल्में दी हैं। 'सरकार' , 'जिला' , 'बीस्ट' , 'मास्टर' और थुप्पक्की जैसी फिल्मों में अभिनेता ने सफल अभिनय किया है। 

आपको बता दें कि अभिनेता अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में  मद्रास हाई कोर्ट ने उन पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। उन पर यह आरोप लगाया गया कि साल 2012 में विजय ने अपनी एक लग्जरी कार को लंदन से मंगवाया था और उस कार का उन्होंने टैक्स नहीं दिया था। जिसके चलते उन्हें जुर्माना देना पड़ेगा। सुपरस्टार विजय को अपनी जिंदगी में लग्जरी गाड़ियों को कलेक्ट करने का शौक है।

Web Title: South's superstar Thalapathy Vijay filed a case against his parents

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे