'सिंघम' और 'सिंबा' की मिक्स होगी अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी', कैटरीना कैफ के साथ काम करने पर बोले रोहित शेट्टी
By मेघना वर्मा | Published: May 14, 2019 12:59 PM2019-05-14T12:59:20+5:302019-05-14T12:59:20+5:30
सूर्यवंशी के लिए एक्टर अभिमन्यु सिंह को अप्रोच किया गया है।अभिमन्यु इससे पहले फिल्म गोलियां की रासलीला-रामलीला, मॉम, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारो और जन्नत जैसी फिल्मों में विलेन का किरदार निभा चुके हैं।
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं कुछ दिनों पहले फिल्म को लेकर चर्चा थी कि इसके लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश की जा रही है। रिसेंटली डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने फाइनली अनाउंस कर दिया है कि इस फिल्म में अक्षय के अपोजिट कैटरीना कैफ दिखाई देंगी। वहीं इस फिल्म की कहानी के बारे में और कैटरीना कैफ के साथ काम करने पर रोहित शेट्टी ने बयान दिया है।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के साथ बात करते हुए रोहित शेट्टी ने कहा, 'कैटरीना का फिल्म में अहम और बहुत अच्छा किरदार है। हम दोनों ही एक-दूसरे के साथ काम करने की कोशिश कर रहे हैं। मगर ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म हम दोनों के लिए ही बेदह उपयुक्त है।'
वहीं फिल्म की स्टोरी पर बोलते हुए रोहित शेट्टी ने कहा कि सिंघम की फ्रेंचाइजी बनाने के बाद हमने पुलिसा वालों कि जिंदगी को कुछ और पिरोने की कोशिश की है। इसी का नतीजा रही फिल्म सिंबा। पहली बार उन्होंने उनके दोनों कामों को मर्ज किया है। सिंबा और सिंघम को मिलाकर और उनमें कई सारे नये एलिमेंट जोड़कर बनी है फिल्म सूर्यवंशी।
मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक सूर्यवंशी के लिए एक्टर अभिमन्यु सिंह को अप्रोच किया गया है। अभिमन्यु ने अपने एक इंटरव्यू में बताया, 'रोहित शेट्टी ने साल 2017 की मेरी तमिल एक्टशन थ्रीलर फिल्म Theeran देखी। जो एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म थी। उसमें उनको मेरी फरफॉर्में अच्छी लगी। वो उस समय की बड़ी हिट फिल्म साबित हुई।'
अभिमन्यु इससे पहले फिल्म गोलियां की रासलीला-रामलीला, मॉम, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारो और जन्नत जैसी फिल्मों में विलेन का किरदार निभा चुके हैं। जिसके लिए उन्हें सराहना भी मिल चुकी है। अपने रोल के बारे में बताते हुए अभिमन्यु ने कहा कि वो एक इंटरस्टिंग रोल है। और उन्होंने पहले दिन की शूटिंग भी शुरु हो गयी है।