फिर गरीब और मजबूर के लिए मसीहा बने सोनू सूद, 'निसर्ग' तूफान से प्रभावित 28,000 लोगों की कर रहे हैं मदद

By भाषा | Published: June 4, 2020 04:49 PM2020-06-04T16:49:35+5:302020-06-04T16:50:10+5:30

सोनू सूद लगातार लॉकडाउन के बीच फंसे लोगों की मदद कर रहे हैं। मुंबई और आसपास के इलाकों में रहने वाले प्रवासियों को उनके घर सोनू लगातार भेज रहे हैं।

Sonu Sood offers help to 28 000 underprivileged people affected by Cyclone Nisarga | फिर गरीब और मजबूर के लिए मसीहा बने सोनू सूद, 'निसर्ग' तूफान से प्रभावित 28,000 लोगों की कर रहे हैं मदद

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsकोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण फंसे हुए प्रवासी मजदूरों को भी घर पहुंचाने का इंतजाम सोनू सूद कर रहे हैं। सोनू सूद ने चक्रवात ‘निसर्ग’ के कारण मुम्बई में फंसे असम के 200 से अधिक प्रवासियों की मदद भी की।

अभिनेता सोनू सूद ने बृहस्पितवार को कहा कि उन्होंने और उनकी टीम ने तटीय इलाकों के नजदीक रहने वाले चक्रवात ‘निसर्ग’ से प्रभावित 28,000 लोगों को रहने की जगह और खोने-पीने का सामान मुहैया कराया। कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण फंसे हुए प्रवासी मजदूरों को भी घर पहुंचाने का इंतजाम अभिनेता कर रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि चक्रवात से प्रभावित लोगों को नगर निगम स्कूल और कॉलेजों में ठहराया गया है। सूद ने एक बयान में कहा, ‘‘ आज, हम सब कठिन समय का सामना कर रहे हैं और इससे निपटने का सबसे सही तरीका एक-दूसरे का साथ देना ही है। मेरी टीम और मैंने मुम्बई के तटीय इलाकों में रहने वाले 28,000 से अधिक लोगों को खाना बांटा और उन्हें विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में ठहराया। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वह सुरक्षित रहें।’’ 

अभिनेता ने चक्रवात ‘निसर्ग’ के कारण मुम्बई में फंसे असम के 200 से अधिक प्रवासियों की मदद भी की। विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रवासियों के सूद से ट्विटर पर सम्पर्क करने के बाद उनके रहने और खाने-पीने का इंतजाम किया। चक्रवात ‘निसर्ग’ मुम्बई के करीब अलीबाग तक पहुंचा लेकिन इसने महानगर को प्रभावित नहीं किया और अब यह महाराष्ट्र में पश्चिमी विदर्भ में दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है और फिर कमजोर पड़ जायेगा। 

बता दें कि अभिनेता सोनू सूद मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों की मदद कर पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में हैं। फिल्म अभिनेता सोनू सूद पिछले कई दिनों से हजारों प्रवासी मजदूरों को अपने खर्च पर उनको घर पहुंचवा चुके हैं।

Web Title: Sonu Sood offers help to 28 000 underprivileged people affected by Cyclone Nisarga

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे