सोनू निगम ने डिलीट किया ट्विटर अकाउंट, सोशल मीडिया पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा #सोनू_निगम_तुम_कहां_हो

By अमित कुमार | Published: April 21, 2020 08:38 PM2020-04-21T20:38:04+5:302020-04-21T20:38:04+5:30

लॉकडाउन के कारण सोनू निगम इन दिनों दुबई में हैं और वह भारत नहीं आ पा रहे हैं। लेकिन दुबई में रहते हुए सोनू एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं।

Sonu Nigam Trolled Over Old Azaan Tweet As He Remains Stuck In Dubai During Lockdown | सोनू निगम ने डिलीट किया ट्विटर अकाउंट, सोशल मीडिया पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा #सोनू_निगम_तुम_कहां_हो

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlightsसोनू निगम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। लेकिन मंगलवार को अचानक उन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया।सोनू निगम के ट्विटर अकाउंट डीएक्टिवेट करते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें लेकर ट्वीट करना शुरू कर दिया।

बॉलीवुड गायक सोनू निगम ट्विटर पर तेजी के साथ ट्रेंड कर रहे हैं। फैंस उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर #सोनू_निगम_तुम_कहां_हो ट्रेंड करा रहे हैं। कुछ दिन पहले सोनू निगम परिवार सहित दुबई गए थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण भारत वापस नहीं आ पाए। 2017 में अजान को लेकर सोनू के कुछ ट्वीट वायरल हो रहे हैं। इस हैश टैग के साथ लोगों ने दुबई की पुलिस को टैग करते हुए सोनू निगम की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

सोनू निगम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। लेकिन मंगलवार को अचानक उन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया। सोनू निगम के ट्विटर अकाउंट डीएक्टिवेट करते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें लेकर ट्वीट करना शुरू कर दिया। साल 2017 में सुबह की अजान को लेकर सोनू निगम ने कुछ ट्वीट किए थे। उस समय सोनू ने कहा थे कि वो मुसमान नहीं हैं, इसके बावजूद उन्हें अजान से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

अजान से संबंधित यह ट्वीट 3 साल पहले सोनू निगम ने किया था, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस लगातार उस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर कर सोनू निगम को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। दुबई पुलिस से सिंगर की गिरफ्तारी की मांग जोरों पर है। लोगों का कहना है कि दुबई पुलिस को सोनू निगम की तकलीफ को दूर करना चाहिए।

Web Title: Sonu Nigam Trolled Over Old Azaan Tweet As He Remains Stuck In Dubai During Lockdown

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे