नेपाल कॉन्सर्ट करने पहुंचे सोनू निगम की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 20, 2019 06:02 AM2019-02-20T06:02:46+5:302019-02-20T06:02:46+5:30

बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सिंगर को पीठ में तेज दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

sonu nigam admitted in kathmandu hospital after severe back pain | नेपाल कॉन्सर्ट करने पहुंचे सोनू निगम की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती

नेपाल कॉन्सर्ट करने पहुंचे सोनू निगम की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती

Highlightsसोनू फिलहाल अस्पताल के वीआईपी लॉन्ज में भर्ती  हैं।उन्हें पीठ में एक्यूट बैक पेन हुआ था। उनका इलाज चल रहा है। स्थिति फिलहाल स्थिर भी बताई जा रही है।

बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  सिंगर को पीठ में तेज दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर के अनुसार सोनू नेपाल के पोखरा में कॉन्सर्ट के लिए पहुंचे हुए थे जहां अचानक उनको बहुत तेज दर्द उठा।

 इसके बाद उन्हें काठमांडू के नॉर्विक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक हॉस्पिटल के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन की डेप्यूटी जनरल मैनेजर आरपी मैनाली ने इस खबर की पुष्टि की है।

खबर के अनुसार सोनू फिलहाल अस्पताल के वीआईपी लॉन्ज में भर्ती  हैं। उन्हें पीठ में एक्यूट बैक पेन हुआ था। उनका इलाज चल रहा है। स्थिति फिलहाल स्थिर भी बताई जा रही है।

पहले भी हुए थे बीमार

आपको बता दें सोनू निगम बांद्रा कुर्ला कॉम्‍पलैक्‍स पर कुछ खा रहे थे लेकिन उसी टाइम उनके शरीर में एलर्जी होने का अहसास हुआ। इसके बाद उन्‍होंने उन्‍होंने एंटी एलजिर्क दवाई ली लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। जिसके बाद वह अस्पताल में खुद को दिखाने गए।

इसी के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती करने का फैसला लिया और तुरंत इलाज शुरू कर दिया। दो दिन अस्‍पताल में रहने के बाद अब सोनू निगम की हालत में सुधार है। अस्‍पताल की मानें तो सोनू निगम ठीक हो चुके हैं और ओडिशा में होने वाली म्‍यूजिक कॉन्‍सर्ट के लिए चले गए हैं

Web Title: sonu nigam admitted in kathmandu hospital after severe back pain

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे