अचानक इस बीमारी से ग्रसित सिंगर सोनू निगम, आईसीयू में हुआ इलाज
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 6, 2019 09:03 AM2019-02-06T09:03:52+5:302019-02-06T09:04:09+5:30
गायक सोनू निगम को बांद्रा कुर्ला कॉम्पलैक्स पर कुछ खा रहे थे लेकिन उसी टाइम उनके शरीर में एलर्जी होने का अहसास हुआ।
लाखों लोगों के मन को सुरीली आवाज से सुशोभित करने वाले बॉलीवुड के जाने माने गायक सोनू निगम को नानावटी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया। सोनू एक बीमारी से जूझ रहे हैं जिसके चलके उनको एडमिट किया गया है।
स्पॉटबॉय के मुताबिक नानावटी अस्पताल के आईसीयू में उनके इलाज किए जाने की खबर की पुष्टि की है। गायक सोनू निगम को बांद्रा कुर्ला कॉम्पलैक्स पर कुछ खा रहे थे लेकिन उसी टाइम उनके शरीर में एलर्जी होने का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने उन्होंने एंटी एलजिर्क दवाई ली लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। जिसके बाद वह अस्पताल में खुद को दिखाने गए।
जिसके बाद डॉक्टरों ने उनको आईसीयू में भर्ती करने का फैसला लिया और तुरंत इलाज शुरू कर दिया। दो दिन अस्पताल में रहने के बाद अब सोनू निगम की हालत में सुधार है। अस्पताल की मानें तो सोनू निगम ठीक हो चुके हैं और ओडिशा में होने वाली म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए चले गए हैं।
हाल ही में आए थे चर्चा में
हाल ही में एक फैन सेल्फी लेने के लिए सोनू निगम के कंधे पर हाथ रखने लगा था लेकिन सोनू उसका हाथ पकड़कर मरोड़ दिया था। इस विडियो पर फैन्स भी अलग-अलग तरह के रिऐक्शन दे रहे थे।
वीडियो से लग रहा था कि शायद वह फैंन के कंधे पर हाथ रख देने से नाराज हो जाते हैं। क्योंकि सोनू के फेस के एक्प्रेशन भी ऐसा ही कुछ दिखा रहा है। लेकिन ऐसा भी लग रहा है कि उनका ऐसा लगा कि सामने मीडिया है तो उन्होंने सब बात को संभाला और मुस्कुराते हुए फैन के कंधे पर हाथ रख उसके साथ सेल्फी खिंचाई।