सिर्फ पांच मिनट में लिखा गया था '1942 लव स्टोरी' का गाना एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा..., इस खास जगह लिखे गए बोल

By मेघना वर्मा | Published: January 31, 2019 12:14 PM2019-01-31T12:14:21+5:302019-01-31T12:14:21+5:30

डायरेक्टर विधू विनोद चोपड़ा की सोमन कपूर स्टार्र फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के प्रमोशन के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि 90 के दशक के इस ट्रैक को लिखने में बेहद ही कम समय लगा था।

song ek ladki ko dekha toh aisa laga from the movie 1942 a love story is written in 5 minutes | सिर्फ पांच मिनट में लिखा गया था '1942 लव स्टोरी' का गाना एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा..., इस खास जगह लिखे गए बोल

सिर्फ पांच मिनट में लिखा गया था '1942 लव स्टोरी' का गाना एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा..., इस खास जगह लिखे गए बोल

अनिल कपूर और मनीषा कोएराला की सुपरहिट फिल्म 1942 अ लव स्टोरी का सुपरहिट टाइटल ट्रैक एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा गाना आज के समय का आईकॉनिक गाना हो गया है। रोमांटिक मूड हो या आप कुछ अच्छा सुनना चाहते हों बस इस गाने को सुनकर सारी टेंशन रिलीज हो जाती है। मगर क्या आप जानते हैं कि इस गाने को लिखने में सिर्फ पांच से छह मिनट का समय लगा था। 

प्रमोशन में किया खुलासा 

डायरेक्टर विधू विनोद चोपड़ा की सोमन कपूर स्टार्र फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के प्रमोशन के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि 90 के दशक के इस ट्रैक को लिखने में बेहद ही कम समय लगा था। फिल्म का टाइटल ट्रैक पुरानी फिल्म 1942 अ लव स्टोरी का ही रिक्रिएटेड वर्जन है जिसे रोचक कोहली ने कंपोज किया है। 

कार में लिखा था गाना 

मुंबई में हुए प्रमोशन में विधू विनोद चोपड़ा ने बताया की रोचक कोहली ने इस गाने को कम से कम 20 से 25 बार के बाद कंपोज किया वहीं जावेद अख्तर ने इस पुराने गाने की लाइन को अपनी कार में ही गुनगुना दिया था। विधू ने आगे बताया कि उस समय जावेद ने इसे आरडी बर्मन के घर जाते समय कार में ही बनाया था। उस समय ये गाना फिल्म के लिए नहीं लिखा गया था। 

विधू चोपड़ा ने कहा जिस समय मैंने जावेद साहब से पूछा कि क्या है गाने कि लाइन तो उन्होंने कहा ' एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा...., जैसे', विधू विनोद ने कहा 'जैसे...., तो जावेद अख्तर बोले, 'जैसे खिलता गुलाब जैसे शायर का ख्वाब जैसे उजली किरण.....' बस ऐसे ही बन गया ये एवरग्रीन सॉग। विधू विनोद चोपड़ा ने कहा कि इसके बाद वो आरडी बर्मन के पास गए और उन्हें ये कॉम्पोजिशन सुनाया जो उन्हें काफी पसंद आयी। रोचक ने भी इस गाने को ब्रिलिएंट तरीके से कम्पोज किया है। 

Web Title: song ek ladki ko dekha toh aisa laga from the movie 1942 a love story is written in 5 minutes

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे