लाइव न्यूज़ :

'सोनचिड़िया' के डायरेक्टर अभिषेक चौबे ने कहा- डाकुओं की संस्कृति है दिलचस्प!

By भाषा | Updated: February 14, 2019 16:35 IST

सोनचिड़िया फिल्म चंबल के बीहड़ो की कहानी है। जिसमें डाकुओं की संस्कृति को दिलचस्प अंदाज में दिखाया जाएगा।

Open in App

चंबल घाटी के डकैतों पर बनी फिल्म 'सोनचिरिया' भले ही अतीत की पृष्ठभूमि पर आधारित है, लेकिन इसके निर्देशक अभिषेक चौबे का कहना है कि यह कहानी आज भी प्रासंगिक है कि क्योंकि इसमें लैंगिक और जातिगत भेदभाव के मुद्दों को उठाया गया है, जो अभी तक समाज में व्याप्त हैं।

‘इश्किया’, ‘डेढ़ इश्किया’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसी दिलचस्प फिल्मों का निर्देशन कर चुके चौबे हमेशा से मानते हैं कि चंबल की कहानी फिल्म बनाने के लिये एक बेहतरीन विषय है।

चौबे ने पीटीआई-भाषा को बताया, "हमने वहां का दौरा किया और डाकुओं के बारे में पढ़ना शुरू किया। उन लोगों से बात की जो या तो खुद डाकू थे या पुलिसवाले थे या फिर डाकुओं से बातचीत कर चुके थे। हमने पाया कि डाकुओं की यह संस्कृति दिलचस्प है। हम चाहते थे कि इस फिल्म के जरिये और बहुत से पहलुओं को सामने लाया जाए।’’

उन्होंने कहा कि एक समय डाकुओं का पर्याय बन चुके इस स्थान पर डकैतों ने एक संस्कृति बना दी थी, जो अब भी वैसी ही है। सुशांत सिंह राजपूत, मनोज वाजपेयी, रणवीर शौरी, अशुतोष राणा और भूमि पेडनेकर अभिनीत यह फिल्म एक मार्च को रिलीज होगी।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतभूमि पेडनेकरमनोज तिवारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'धृतराष्ट्र' हैं लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की तुलना 'दुर्योधन' से?, मैथिली ठाकुर पर खेसारी लाल यादव बोले- ज्ञान अभी बहुत कम

बॉलीवुड चुस्कीबीजेपी सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में चोरी, 5.40 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर

भारतये जीत है बिहारियों के अरदास की... बिहार के पांडव कमाल हैं, ये 5 दलों का गठबंधन अद्भुत

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस