LEAK: सोनम कपूर फैशन ब्रांड Bhane के मालिक से करेंगी शादी
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 23, 2017 11:35 AM2017-12-23T11:35:09+5:302017-12-23T12:42:28+5:30
बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों ये खबर जोर पर है कि सोनम, आंनद के साथ मार्च 2018 में शादी के बंधन में बंधेंगी।
बॉलीवुड की स्टाइलिश आईकॉन नही जाने वाली सोनम कपूर जल्द शादी करने वाली हैं। अनुष्का शर्मा के बाद अब सोनम लंबे समय से डेट कर रहीं ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा का दामन हमेशा के लिए थामने वाली हैं। बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों ये खबर जोर पर है कि सोनम, आंनद के साथ मार्च 2018 में शादी के बंधन में बंधेंगी।
इन खबरों को जोर सोनम के बयान ने दिया जब उन्होंने कहा था कि हां वो भी जल्द शादी कर लेंगी। खबरों की मानें तो सोमन की शादी के लिए जोधपुर में लोकेशन भी बुक हो गई हैं जहां सभी रस्में होंगी। सोनम कपूर लंबे टाइम से दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ रिलेशनशिप में हैं, जब सोमन को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था तो आनंद उनके साथ भी गए थे।
कौन हैं सोमन के होने वाले पति
पिछले 3 सालों से सोनम और आनंद एक-दूसरे को सीक्रेटली डेटिंग कर रहे हैं। दोनों को कभी इवेंट्स में तो कभी लंदन वेकेशन पर देखा जा चुका है। आनंद फैशन ब्रांड Bhane के मालिक है। उन्होंने व्हार्टन बिजनेस स्कूल (यूएस) से पढ़ाई की है। जबकि इस खबरों की अभी पूरी तरह से पूष्टि नहीं हो पाई है कि सोनम 2018 में शादी करेंगी कि नहीं।