सोनम कपूर ने शेयर किए बेडरूम सीक्रेट, खोले कई चौंकाने वाले राज

By विवेक कुमार | Published: September 12, 2018 01:16 PM2018-09-12T13:16:47+5:302018-09-12T13:22:55+5:30

सोनम जल्द ही 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' और 'द जोया फैक्टर' में नजर आएंगी। फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में वो अपने पिता अनिल कपूर के साथ काम करने वाली हैं।

Sonam Kapoor shares her bedroom secrets | सोनम कपूर ने शेयर किए बेडरूम सीक्रेट, खोले कई चौंकाने वाले राज

सोनम कपूर ने शेयर किए बेडरूम सीक्रेट, खोले कई चौंकाने वाले राज

मुंबई, 12 सितम्बर: अपने बेबाक अंदाज और दमदार एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी के बाद अपनी पर्सनल लाइफ से काफी खुश हैं। अक्सर अपनी बातों को शेयर करने वाली सोनम ने हाल ही एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिन्दगी जुड़े कई सीक्रेट शेयर किए हैं। 

अनीता श्रॉफ अदाजानिया के टॉक शो फीड अप विद द स्टार्स' में पहुंची सोनम से जब पूछा गया कि वे रात में बेडरूम में लाइट बंद रखती हैं या खुली। सोनम ने फौरन जवाब दिया कि वे लाइट खुली रखती हैं। 

बातचीत के दौरान जब शो की होस्ट अनायता ने सोनम से पूछा कि क्या कभी उन्होंने मन ही मन में किसी को-स्टार का मर्डर किया है और क्यों? तो जवाब में सोनम ने शाहिद कपूर और आयुष्मान खुराना का नाम लिया।

View this post on Instagram

सोनम ने मजेदार किस्सा शेयर करते हुए बताया कि मैंने शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'मौसम (2011)' और आयुष्मान खुराना के साथ 'बेवकूफियां 2014' में साथ काम किया। दोनों ही एक्टर्स अपने हेयर मेकअप में काफी ज्यादा टाइम लेते हैं जिसके कारण वह कई बार मन ही मन उनका मर्डर कर चुकी हैं।

अगर फिल्मों के बारे में बात करे तो सोनम जल्द ही 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' और 'द जोया फैक्टर' में नजर आएंगी। फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में वो अपने पिता अनिल कपूर के साथ काम करने वाली हैं। जिसमें जूही चावला और राजकुमार राव लीड रोल में हैं। फिल्म 1 फरवरी 2019 को रिलीज हो रहा है। 

Web Title: Sonam Kapoor shares her bedroom secrets

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे