The Zoya Factor Movie Review: क्रिकेट और रोमांस के तड़के को पेश करती है सोनम कपूर की 'द जोया फैक्टर', फिल्म से गायब है 'एंटरटेनमेंट' का डोज
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 20, 2019 09:29 IST2019-09-20T09:27:35+5:302019-09-20T09:29:37+5:30
रोमांटिक कॉमेडी के साथ द जोया फैक्टर में क्रिकेट का तड़का पेश किया गया है। क्रिकेट में लक बाई चांस को फिल्म में बखूबी पेश करने की कोशिश की गई है।

The Zoya Factor Movie Review: क्रिकेट और रोमांस के तड़के को पेश करती है सोनम कपूर की 'द जोया फैक्टर', फिल्म से गायब है 'एंटरटेनमेंट' का डोज
फिल्म – द ज़ोया फैक्टर
कलाकार – दुलकर सलमान, सोनम कपूर, अंगद बेदी, संजय कपूर, सिकंदर खेर
निर्देशक – अभिषेक शर्मा
स्टार्स-2/5
सोनम कपूर और दुलकर सलमान स्टारर द जोया फैक्टर आज पर्दे पर रिलीज हो गई है। ये फिल्म इस साल रिलीज होने वाली सोनम की दूसरी फिल्म है। रोमांटिक कॉमेडी के साथ द जोया फैक्टर में क्रिकेट का तड़का पेश किया गया है। क्रिकेट में लक बाई चांस को फिल्म में बखूबी पेश करने की कोशिश की गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कैसी फिल्म है-
फिल्म की कहानी
मुंबई में रहने वाली जोया यानि सोनम कपूर को उसके पिता (संजय कपूर) और भाई (सिकंदर खेर) बचपन से बेहद लकी मानते हैं। पिता इसलिए कहते हैं क्योंकि जब ज़ोया का जन्म हुआ था तब इंडिया ने क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। तो जब जब ज़ोया भाई के साथ होती तब तब वो गली क्रिकेट मे खूब छक्के लगाता।जोया दूसरे के लिए तो भाग्यशाली थी लेकिन असल जिंदगी इससे परे थी। जिस मार्केटिंग कंपनी मे वो काम करती है उसकी मालिक को ज़ोया एक आँख नहीं भाति है। इतना ही नहीं बल्कि ज़ोया लव लाइफ में सफलता हाथ नहीं लगी थी।
इसी बीच ज़ोया को किस्मत से टीम इंडिया के क्रिकेटर संग ऐड शूट करने का मौका मिलता है। यहीं उसकी मुलाकात कप्तान निखिल खोदा (दुलकर सलमान) से होती है। मिलने बाद निखिल को ज़ोया से प्यार हो जाता है और धीरे धीरे पूरी टीम ज़ोया की दीवानी हो जाती है। एक दिन ज़ोया टीम इंडिया संग लंच करती है और उस दिन इंडिया मैच जीत जाता है। फिर क्या हर कोई ज़ोया को लकी मानना शुरू करता है। लेकिन खास बात ये है कि खुद निखिल ज़ोया के लक को नहीं मानता। इसी कारण कारण दोनों के प्यार में फासला होना शुरू हो जाता है।
एक्टिंग
फिल्म में सोनम कपूर सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनी हुई हैं। सोनम ने हमेशा के जैसी ही एक्टिंग की है। बहुत सराहनी काम सामने नहीं आया है। दलकर सलमान एक ऐसे एक्टर हैं जिनकी एक्टिंग उनके एक्सप्रेशन्स में बसी हुई है। फिल्म में वह आपको बांधकर रख सकते हैं।संजय कपूर और सिकंदर खेर का अंदाज एंटरटेनिंग हैय़ फिल्म में नेगटिव रोल में नजर आ रहे अंगद बेदीअपने किरदार में पूरी तरह से ढले हुए नजर आए हैं।
निर्देशन
अभिषेक शर्मा ने फिल्म का निर्देशन किया है। हालांकि इसमें वह काई खास कमाल नहीं कर पाए हैं। वह एक नया विषय लाए थे लेकिन फिल्म देखकर निराशा हाथ लग सकती है। कई महत्वपूर्ण दृश्यों की उन्होने जान निकाल दी है। उनके काम मे बहुत खामियां नजर आती हैं।