कैमरे के सामने ही सोनम कपूर करने लगीं पति आनंद आहूजा को किस, वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Published: April 8, 2020 04:47 PM2020-04-08T16:47:47+5:302020-04-08T16:47:47+5:30

ग्लैमरस गर्ल सोनम कपूर अपने फैशन के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। लॉकडाउन के कारण वह इस समय अपने पति आनंद आहुजा के साथ दिल्ली वाले घर पर हैं।

Sonam Kapoor does husband Anand Ahujas hair treats him with a kiss video goes viral | कैमरे के सामने ही सोनम कपूर करने लगीं पति आनंद आहूजा को किस, वीडियो वायरल

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlightsसोनम कपूर का यह प्यारा अंदाज फैंस को काफी भा रहा है। सोशल मीडिया पर इन दोनों की इस लव कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है।

बॉलीवुड में अपने फैशन के कारण पहचानी जाने वाली सोनम कपूर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। पति आनंद आहूजा के साथ लंदन से भारत लौटने के बाद सोनम कपूर इन दिनों अपने दिल्ली वाले घर में हैं। घर के अंदर ही दोनों आइसोलेशन में रह रहे हैं। हालांकि, सोनम कपूर घर पर रहते हुए भी सोशल मीडिया पर फैंस को खुद को लेकर जानकारी देती रहती हैं। 

कुछ दिन पहले ही सोनम कपूर ने ऑनलाइन कुछ फैंस से लाइव चैट किया था। जिसमें वह उनके सवालों के जवाब दे रही थी। फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस सोनम घर में ही वर्कआउट भी कर रही हैं। उनका एक वीडियो सामने आया था। वहीं अब सोनम का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने पति आनंद आहूजा के बाल बनाती नजर आ रही हैं। 

वीडियो में सोनम कपूर आनंद की कॉम्बिंग कर रही हैं और आनंद मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं। इस दौरान कॉम्बिंग खत्म होने के साथ ही कैमरे के सामने ही वह आनंद को किस करने लगती हैं। सोनम कपूर का यह प्यारा अंदाज फैंस को काफी भा रहा है। सोशल मीडिया पर इन दोनों की इस लव कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। 

Web Title: Sonam Kapoor does husband Anand Ahujas hair treats him with a kiss video goes viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे