अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर मांग रही हैं कुत्ते के लिए इंसाफ, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

By मेघना वर्मा | Published: July 29, 2019 01:26 PM2019-07-29T13:26:58+5:302019-07-29T13:26:58+5:30

इस बेजुबां जानवार को न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर मुहीम जारी है और अब इस मुहीम में बॉलीवुड कलाकारों ने भी अपनी अर्जी लगाई है। 

Sonam Kapoor, Anushka Sharma seek justice for a dog beaten brutally in Mumbai | अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर मांग रही हैं कुत्ते के लिए इंसाफ, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर मांग रही हैं कुत्ते के लिए इंसाफ, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Highlightsमुंबई में भारी बारिश से बचने के लिए एक कुत्ता बिल्डिंग में घुस गया। जिसके बाद वहां के चौकीदार ने उसे बेरहमी से पीट दिया।इस अमानवीय घटना पर बॉलीवुड के सितारे न्याय की मांग कर रहे हैं।

बॉलीवुड का डॉग लव अक्सर ही कैमरे में कैद हो जाता है। अभी हाल ही में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी अपने डॉग के साथ स्पॉट की गई थीं। वहीं फरहान अख्तर और सलमान खान जैसे सितारे भी सोशल मीडिया पर अपने कुत्तों के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। रिसेंटली अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें दोनों कुत्ते को इंसाफ दिलाने की  बातें कह रही हैं। 

दरअसल, मुंबई के वर्ली इलाके भारी बारिश से बचने के लिए एक स्ट्रीट डॉग बिल्डिंग में घुस गया। जिसके बाद वहां के चौकीदार ने उसकी बेरहमी से पिटाई की है। कुत्ते की ये तस्वीर बेहद दर्दनाक दिख रही है। इस बेजुबां जानवार को न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर मुहीम जारी है और अब इस मुहीम में बॉलीवुड कलाकारों ने भी अपनी अर्जी लगाई है। 

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि जिस व्यक्ति ने ये हरकत की है, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। वहीं अनुष्का शर्मा ने इस फोटो को पोस्ट करके लिखा, इस तरह की अमानवीय हरकत बिल्कुल विश्वास नहीं की जाने वाली है। ये समय है हमारे समाज के लोगों के साथ आने का और इनको न्याय दिलाने का जो खुद के लिए खड़े नहीं हो सकते हैं।'

सोनम कपूर के इस पोस्ट पर रिद्धिमा ने कमेंट किया है और इसे हॉरेबल बताया है। वहीं ईशा गुप्ता ने भी पोस्ट पर अपनी बात रखी है। साथ ही कमेंट कर कहा है कि इस तरह के मामलों में हमें स्ट्रीक्ट नियम अपने होंगे। वहीं टाइगर श्रॉफ की मां आएशा इसे अवानमीय बताया है। 

वहीं इस पोस्ट को जैकलीन के साथ ही जॉन एब्राहम ने भी शेयर किया है। एक्टर ने इस घटना पर प्रोट्स्ट करने की बात तक कह डाली है। ऐसी अवामनीय घटना पर बॉलीवुड सितारों के साथ आम पब्लिक भी न्याय की मांग कर रही हैं। सोनम कपूर हमेशा ही अपनी बात खुलकर सामने रखती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम जल्द ही फिल्म जोया सोलंकी में दिखाई देंगी।  
 

Web Title: Sonam Kapoor, Anushka Sharma seek justice for a dog beaten brutally in Mumbai

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे