मुंबई में होगी सोनम कपूर की शादी, स्‍विटजरलैंड का प्लान हुआ कैंसिल!

By स्वाति सिंह | Published: April 10, 2018 07:37 PM2018-04-10T19:37:51+5:302018-04-10T19:37:51+5:30

रिपोर्ट के मुताबिक कुछ हफ्ते पहले ही कपूर परिवार ने स्विट्जरलैंड के मोंट्रेक्स में रिसोर्ट बुक करने के लिए बात की थी।  लेकिन वहां उन्हें कोई भी कमरा खाली नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने मुंबई में ही शादी करने का फैसला किया है।

sonam-kapoor-and-anand-ahuja-have-Mumbai-wedding-anil-kapoor | मुंबई में होगी सोनम कपूर की शादी, स्‍विटजरलैंड का प्लान हुआ कैंसिल!

मुंबई में होगी सोनम कपूर की शादी, स्‍विटजरलैंड का प्लान हुआ कैंसिल!

मुंबई, 10 अप्रैलः बॉलीवुड की अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं। वहीं अभी तक खबरों में था कि सोनम 11 या 12 मई को स्विट्जरलैंड में शादी करने वाली हैं। लेकिन हाल ही में स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्विट्जरलैंड में शादी के लिए रिसोर्ट ना मिलने की वजह से अब वह मुंबई में ही शादी करेंगीं।  

रिपोर्ट के मुताबिक कुछ हफ्ते पहले ही कपूर परिवार ने स्विट्जरलैंड के मोंट्रेक्स में रिसोर्ट बुक करने के लिए बात की थी।  लेकिन वहां उन्हें कोई भी कमरा खाली नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने मुंबई में ही शादी करने का फैसला किया है। 

ये भी पढ़ें: सोनम कपूर करने जा रहीं इस तारीख को शादी, बड़े बिजनेसमैन की बनेंगी दुल्हनिया

बता दें कि सोनम की शादी उनके बिजनेसमैन बॉफ्रेंड आनंद अहूजा से हो रही है। वे दिल्ली के रहने वाले हैं और उनका दिल्ली में बहुत बड़ा बिजनेस है। अहूजा फैशन व लाइफस्टाइल एंटरप्रन्योर हैं। बताया जा रहा है कि सोनम कपूर के पिता और बॉलीवुड के सुपरस्टार अनिल कपूर मेहमानों को फोन कॉल्स के जरिए शादी के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी की सभी सेरेमनी हिंदू रीति-रिवाज से की जाएगी। 
 

Web Title: sonam-kapoor-and-anand-ahuja-have-Mumbai-wedding-anil-kapoor

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे