सोनम के वेडिंग रिसेप्शन में जुटे ये सितारे, इस अंदाज में पहुंचे शाहरुख खान
By रामदीप मिश्रा | Updated: May 9, 2018 05:12 IST2018-05-09T05:12:51+5:302018-05-09T05:12:51+5:30
सोनम की शादी का फंक्शन उनकी मासी कविता कपूर के घर बैंड स्टैंड बांद्रा स्थित बंगले पर रखा गया था।

सोनम के वेडिंग रिसेप्शन में जुटे ये सितारे, इस अंदाज में पहुंचे शाहरुख खान
मुंबई, 9 मई: सोनम कपूर और आनंद आहूजा सिख रीति-रिवाज से मंगलवार को शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद देर शाम मुंबई के फाइव स्टार होटल 'द लीला' में वेडिंग रिसेप्शन रखा गया, जिसमें बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान सोनम और आनंद आहूजा बेहत खूबसूरत नजर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान और विद्या बालन रिसेप्शन पार्टी में बहुत देर से पहुंचे थे।
Kirron Kher with son Sikandar Kher, Karan Johar with mother Hiroo Johar & Rekha arrive for Sonam Kapoor & Anand Ahuja's wedding reception in #Mumbai. pic.twitter.com/AZf6nloAsb
— ANI (@ANI) May 8, 2018
Karisma Kapoor, Saif Ali Khan, Kareena Kapoor, Siddharth Roy Kapur, Vidya Balan, Shahid Kapoor with wife Mira Rajput arrive for Sonam Kapoor & Anand Ahuja's wedding reception in #Mumbai. pic.twitter.com/VS8QVmTeuo
— ANI (@ANI) May 8, 2018
Newlyweds Sonam Kapoor & Anand Ahuja photographed as they arrive for their reception in #Mumbaipic.twitter.com/CnUDsUV3PF
— ANI (@ANI) May 8, 2018
Boney Kapoor, Amar Singh, Javed Akhtar, Rishi Kapoor & Neetu Kapoor arrive for Sonam Kapoor & Anand Ahuja's wedding reception in #Mumbai. pic.twitter.com/8CJY3WNpDY
— ANI (@ANI) May 8, 2018
Vidhu Vinod Chopra, Kangana Ranaut, Raj Kumar Hirani, Anil Kapoor & Uddhav Thackeray with wife Rashmi Thackeray arrive for Sonam Kapoor & Anand Ahuja's wedding reception in #Mumbai. pic.twitter.com/YxNuNHTenh
— ANI (@ANI) May 8, 2018
वहीं आपको बता दें, सोनम की शादी का फंक्शन उनकी मासी कविता कपूर के घर बैंड स्टैंड बांद्रा स्थित बंगले पर रखा गया था। सोनम-आनंद की शादी के लिए पूरा बॉलीवुड बांद्रा स्थित सनटेक सिग्नेचर आइलैंड पहुंचा था। बहन की शादी को खास बनाने के लिए अर्जुन कपूर ने अपने दोस्त रणवीर सिंह के साथ मिलकर स्पेशल परफॉर्मेंस दिया।
ये भी पढ़ें-मांग में सिंदूर भरते वक्त सोनम ने आनंद के सामने रखी ऐसी मांग, कांप गए हाथ
शादी में आनंद आहूजा ने गोल्डन और व्हाइट के कॉम्बिनेशन की शेरवानी पहनी थी। गोल्डन साफा और गले में पिंक रंग की मोतियों की माला साथ ही उन्होंने हाथ में कृपाण ले रखा था। सोनम ने अपने इस खास दिन के लिए फैशन डिजाइनर अनुराधा वकील का लंहगा पहना था। वहीं उनका मेकअप और हेयर मशहूर मेकअप आर्टिस्ट नम्रता सोनी ने किया था। दूल्हा आनंद आहूजा ने डिजाइनर राधवेंद्र राठौर की डिजाइन की हुई शेरवानी पहनी थी।
ये भी पढ़ें-वरमाला के समय आखिर क्यों सोनम कपूर ने आनंद आहूजा से कहा-'बाबू सॉरी'
इस शादी के लिए थीम पिंक और व्हाइट रखा गया था। शादी में शामिल हुए ज्यादातर मेहमान पिंक और व्हाइट ड्रेस में दिख रहे थे। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाहन्वी कपूर ने सोनम की शादी के लिए गुलाबी लंहगे चुना था। वहीं खुशी कपूर ने इस शादी के लिए व्हाइट और येलो कलर के लंहगे को चुना। दोनों ही बहनें बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
ये भी पढ़ें-सोनम कपूर आनंद आहूजा की शादी: ठांठ-बांट आए सितारे, पर छाए तैमूर अली खान, सोशल मीडिया में लूटी महफिल
सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा पेशे से दिल्ली के एक बड़े बिजनेसमैन हैं। उनका कपड़ों का एक बड़ा ब्रांड है। दिल्ली के रहने वाले आनंद इसके साथ ही शाही एक्पोर्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं जो उनका फैमिली बिजनेस है। आनंद अहूजा देश के पहले शू स्टोर के भी फाउंडर हैं। स्टोर का नाम है 'वेज-नॉन वेज'। इतना ही नहीं सोमन के कथित प्रेमी आनंद अहूजा अपने फैमिली बिजनेस 'शाही एक्सपोर्ट्स' के एमडी हैं। आनंद आहूजा ने अमेरिका की अमेजन कंपनी में बतौर प्रोडक्ट मैनेजर काम किया है।