मांग में सिंदूर भरते वक्त सोनम ने आनंद के सामने रखी ऐसी मांग, कांप गए हाथ

By स्वाति सिंह | Updated: May 8, 2018 20:03 IST2018-05-08T20:03:46+5:302018-05-08T20:03:46+5:30

इसी बीच सोनम-आनंद का एक सिंदूर वीडियो वायरल हुआ है।   

Sonam kapoor anand ahuja sindoor goes viral | मांग में सिंदूर भरते वक्त सोनम ने आनंद के सामने रखी ऐसी मांग, कांप गए हाथ

मांग में सिंदूर भरते वक्त सोनम ने आनंद के सामने रखी ऐसी मांग, कांप गए हाथ

मुंबई, 8 मई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा मंगलवार को एक दूजे के हो गए। सोनम की शादी का फंक्शन उनकी मासी कविता कपूर के घर बैंड स्टैंड बांद्रा स्थित बंगले पर रखा गया था। शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर सोनम छाई हुई हैं। इसी बीच सोनम-आनंद का एक सिंदूर वीडियो वायरल हुआ है इस वीडियो में आनंद सोनम को सिंदूर लगाते दिखे हैं। सिंदूर लगाते हुए जब सोनम ने आनंद से रिक्वेस्ट की बस थोड़ा सा लगाना, तभी अचानक आनंद का थोड़ा  हाथ कांप गया। इसके बाद जब आनंद ने सोनम की मांग भरी तभी आनंद ने सोनम से कहा नाउ वी आर मैरिड (we are married )तब सोनम ने कहा आई नो बाबू (I Know Babu)कहा है। सिंदूर लगाने के बाद सोनम ने अपने पति के गालों पर बड़े प्यार से चूमा है।   

ये भी पढ़ें: सोनम कपूर आनंद आहूजा की शादी: ठांठ-बांट आए सितारे, पर छाए तैमूर अली खान, सोशल मीडिया में लूटी महफिल

बहन सोनम की शादी में दोस्त रणवीर सिंह संग मिल अर्जुन कपूर ने गाया ये गाना

ब्राइट रेड कलर के लहंगे में सोनम खूब जच रही हैं। यह लहंगा डिज़ाइनर अनुराधा वकील ने डिज़ाइन किया है। लहंगे के साथ लाल चुनरी, हैवी जूलरी, हाथों में चूड़ा और कलीरे, इस लुक को देखने के बाद सोनम को एक परफेक्ट सिख ब्राइड कहा जा सकता है। लेकिन इस लुक में भी सोनम ने कई बदलाव किए हैं। सिख कल्चर के अनुसार सोनम ने शादी की ड्रेस के लिए लाल रंग ही चुना है। ड्रेस का यह रंग उनके चूड़े के साथ मैच कर रहा है। ड्रेस पर गोल्डन रंग की एम्ब्रायडरी का काफी काम किया गया है जो हाथ में पहने गोल्डन कलीरों को कॉम्प्लीमेंट कर रहा है। उंगलियों में भी सिख ब्राइड की तरह जूलरी पहनी है।

ये भी पढ़ें: सोनम कपूर पर चढ़ा शादी का लाल रंग, लग रही हैं 'परफेक्ट सिख ब्राइड', देखें तस्वीरें

बता दें कि आज देर शाम मुंबई के 'द लीला' होटल में सोनम की शादी का जश्न होगा। शाम को होने वाले इस रिसेफ्शन पार्टी में पूरा बॉलीवुड शामिल होने वाला है। कल यानी सात मई को मुंबई के सनटेक BKC में सोनम और आनंद की संगीत सेरेमनी हुई थी। जिसमें बॉलीवुड के तमाम दिग्गज कलाकार शामिल हुए थे।
 

Web Title: Sonam kapoor anand ahuja sindoor goes viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे