बॉलीवुड से मिली दुआओं के लिए सोनाली बेंद्रे ने जताया प्यार, सपोर्ट के लिए ऐसे कहा थैंक्स
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 6, 2018 03:54 PM2018-07-06T15:54:26+5:302018-07-06T15:54:26+5:30
अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को हाई ग्रेड कैंसर हुआ है। इस खबर के बाद से फैंस खासा दुखी हैं। सोनाली का आजकल न्यूयॉर्क में इलाज करा रही हैं।
मुंबई, 6 जुलाई: अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को हाई ग्रेड कैंसर हुआ है। इस खबर के बाद से फैंस खासा दुखी हैं। सोनाली का आजकल न्यूयॉर्क में इलाज करा रही हैं। सोनाली ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी बीमारी की जानकारी दी थी।
ट्विटर और इंस्टा अकाउंट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने उनके लिए दुआ मांगी और एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की कामना की है। हर कोई उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है।
ट्विटर पर करण जौहर, अर्जुन कपूर, राजकुमार राव, दिव्या दत्ता, श्रुति हसन, माधुरी दीक्षित, अनुमप खेर, ऋषि कपूर, सोफिया चौधरी, इलियाना डिक्रूज, विवेक ओबेरॉय, नेहा धूपिया, मधुर भंडारकर, रितिक रोशन समेत कई सेलेब्स ने उनके ठीक होने की कामना की। ऐसे में खुद सोनाली ने सभी को सोशल मीडिया के जरिए शुक्रिया अदा किया है।
Love this msg so many things to look forward to thank you mr. Bhatia🙏🤞🌞 https://t.co/5eSE5r6wh2
— Sonali Bendre Behl (@iamsonalibendre) July 6, 2018
I had so much fun shooting for this episode, we spoke about so many things, who would hv thought life would change so suddenly thank you for your wishes🙏🤞🌞 https://t.co/aGOSlheuTo
— Sonali Bendre Behl (@iamsonalibendre) July 6, 2018
इन सभी के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए सोनाली ने थैंक्यू लिखा है.बॉलीवुड अभिनेता और स्पोर्ट्स कमेंटेटर गौरव भाटिया को शुक्रिया करते हुए सोनाली ने लिखा, ''इतने लंबे मैसेज और प्यार के लिए शुक्रिया मिस्टर भाटिया, आपका ये संदेश काफी प्यारा है। वहीं, दिव्या दत्ता ने एक भावुक सा संदेश भी लिखा है, जो आंसू ला देने वाले हैं। जिसके जवाब में उन्होंने लिखा दिव्या तुमने रूला दिया।
Divya, tumne toh rula diya! Love you! Thank you 🤞🌞 https://t.co/7KgdJYv2Zm
— Sonali Bendre Behl (@iamsonalibendre) July 6, 2018
बुधवार को सोनाली ने सुबह अपने सेहत के बारे में सभी बता कर निराश कर दिया। अभिनेत्री ने ट्वीट करके कहा है कि उन्हें कैंसर है और वो न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रही हैं। सोनाली ने एक बयान के जरिए अपने फैंस और चाहने वालों को ये जानकारी दी है। एक भावुक बयान में सोनाली ने कहा कैंसर फैलता गया जिसका हमें सचमुच पता नहीं चला।