एडल्ट फिल्म 'फिफ्टी शेड्स ऑफ़ ग्रे' के इंडियन वर्जन में में नजर आएगी ये एक्ट्रेस, तोड़ेगी बोल्डनेस की सीमा!
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 22, 2018 12:36 PM2018-06-22T12:36:19+5:302018-06-22T12:36:19+5:30
इस म्यूजिक एल्बम का नाम 'फाइव शेड्स ऑफ़ लव' होगा। इस म्यूजिक एल्बम को जुबिन नौटियाल अपनी आवाज़ देंगे।
मुंबई, 22 जून: बॉलीवुड फिल्म 'जन्नत' से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली सोनल चौहान इस फिल्म के बाद कोई खास मुकाम हासिल नहीं कर पाईं। लेकिन अब वह बहुत जल्द ही धमाल मचाने वाली हैं। दरअसल, डायरेक्टर अभिनव सिन्हा एडल्ट फिल्म 'फिफ्टी शेड्स ऑफ़ ग्रे' से इतने इंस्पायर हुए हैं कि वह एक म्यूजिक एल्बम बनाना चाहते हैं और इस म्यूजिक एल्बम में एक्ट्रेस सोनल चौहान और अमायरा दस्तूर लीड रोल में नज़र आने वाले हैं। यह खबर सोनल चौहान के फैंस के लिए धमाकेदार होगी।
इस म्यूजिक एल्बम का नाम 'फाइव शेड्स ऑफ़ लव' होगा। इस म्यूजिक एल्बम को जुबिन नौटियाल अपनी आवाज़ देंगे। सोनल चौहान पहली बार किसी म्यूजिक एल्बम में काम करने वाली हैं। वैसे इन दिनों सोनल चौहान जे. पी. दत्ता की फिल्म 'पल्टन' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में सुनील शेट्टी, पुलकित सम्राट, जैकी श्रॉफ, सोनू सूद और अर्जुन रामपाल के साथ सोनल चौहान स्क्रीन शेयर करती नज़र आएंगी। फिल्म की शूटिंग काफी जोर-शोर से चल रही है।
बता दें कि इस म्यूजिक एल्बम के डायरेक्टर अभिनव सिन्हा पांच म्यूजिक वीडियो डायरेक्ट करेंगे। जिसमे दो में सोनल चौहान लीड रोल में नज़र आएंगी। बताया जा रहा है कि पहले दो सांग्स की शूटिंग लंदन में की जाएगी क्यूंकि इन रोमांटिक सांग्स को शूट करने के लिए इससे बेहतर जगह कोई और हो ही नहीं सकती।