ट्रोलर्स पर तिलमिलाईं सोनाक्षी सिन्हा, खीज कर कहा- मुझे पसंद हैं मीम्स

By मेघना वर्मा | Published: September 21, 2019 03:06 PM2019-09-21T15:06:19+5:302019-09-21T15:11:15+5:30

सोनाक्षी ने इस सवाल का जवाब देने के लिए एक्सपर्ट एडवाइज का सहारा लिया। इसके बाद इस आसान से सवाल ना दे पाने के लिए सोनाक्षी सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।

Sonakshi Sinha reply to his trollers for trolling her for not answering the KBC question related to ramayan | ट्रोलर्स पर तिलमिलाईं सोनाक्षी सिन्हा, खीज कर कहा- मुझे पसंद हैं मीम्स

ट्रोलर्स पर तिलमिलाईं सोनाक्षी सिन्हा, खीज कर कहा- मुझे पसंद हैं मीम्स

Highlightsसोनाक्षी सिन्हा हाल ही में केबीसी शो पर आई थीं।रामायण से जुड़े हुए सवाल का जवाब ना दे पाने के लिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

सोनाक्षी सिन्हा इस समय सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं। सोनी टीवी के सबसे पॉपुलर शो केबीसी में रामायण को लेकर एक सवाल किया गया था। जिसका जवाब सोनाक्षी सिन्हा नहीं दे पाई थी। उन्होंने इस सवाल के लिए एक्सपर्ट एडवाईज ली थी। इसी को लेकर सुबह से सोनाक्षी सिन्हा का मीम बन रहा है साथ ही लोग उन्हें लगातार ट्रोल भी कर रहे हैं। वहीं अब एक्ट्रेस का इसपर जवाब भी आ गया है। 

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'डियर जागे हुए ट्रोलर्स, मुझे पाइथागोरस थयोरम, मर्चट ऑफ वेनिस, पीरियॉडिक टेबिल, मुगलकाल की क्रोनोलॉजी और क्या क्या नहीं याद है। अगर आपके पास कोई काम नहीं और इतना टाइम है तो प्लीज ये सब पर भी मीम्स बनाओ ना। मुझे मीम्स बहुत पसंद हैं।'

वहीं सोनाक्षी के इस बयान के बाद लोगों ने उनका और भी मजाक बनाना शुरू कर दिया है। चंद मिनटों पहले किया गया ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक यूजर ने मजाक बनाते हुए लिखा, अगर आपको मीम पसंद हैं तो इंज्वॉए कीजिए...मिर्ची क्यों लग रही हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा...थोड़ा पढ़ लिया करो समय निकालकर। हजारों की संख्या में कमेंट्स इस ट्वीट पर आ चुके हैं।

दरअसल इस एपिसोड में हॉटसीट पर बैठीं थी राजस्थान के बाडमेर की रूमा देवी। उनकी मदद के लिए आई थीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा। इस दौरान वह एक सवाल में फंस गई। सवाल था कि रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे।
इसके ऑप्शन चार थे- सुग्रीव, लक्ष्मण, सीता और राम।

इस सवाल का जवाब देने के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने एक पूरी लाइफ लाइन यूज कर ली। सोनाक्षी के रिएक्शन से ऑडियंस के साथ खुद अमिताभ भी ताज्जुब में थे। सोनाक्षी को इस सवाल का जवाब भी नहीं पता था। सोनाक्षी ने इस सवाल का जवाब देने के लिए एक्सपर्ट एडवाइज का सहारा लिया। इसके बाद इस आसान से सवाल ना दे पाने के लिए सोनाक्षी सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।

Web Title: Sonakshi Sinha reply to his trollers for trolling her for not answering the KBC question related to ramayan

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे