शाहिद कपूर संग अफेयर की खबरों पर सोनाक्षी सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, किया हैरान करने वाला खुलासा

By अमित कुमार | Published: May 25, 2020 05:01 PM2020-05-25T17:01:33+5:302020-05-25T17:01:33+5:30

शाहिद कपूर के साथ डेटिंग की खबरों पर सोनाक्षी सिन्हा ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। फिल्म आर राजकुमार के शूटिंग के दौरान इनकी अफेयर की खबरों ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी।

Sonakshi Sinha reacts to old link-up rumours with Shahid Kapoor | शाहिद कपूर संग अफेयर की खबरों पर सोनाक्षी सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, किया हैरान करने वाला खुलासा

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsशाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को लेकर भी कई बार अफेयर की खबरें सामने आती रही हैं।करीब सात साल बाद पहली बार सोनाक्षी सिन्हा ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

बॉलीवुड में फिल्मों की शूटिंग के दौरान कई बार लव अफेयर की खबरें चर्चा का विषय बन जाती है। कभी ये सच होती है तो कभी अफवाह। लेकिन कुछ उदाहरण ऐसे भी रहे हैं जहां रील लाइफ में लवर का रोल अदा करने वाले कलाकारों के बीच रियल लाइफ में भी प्यार हो जाता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा फिलहाल किसी रिलेशनशिप में नहीं हैं। 

सोनाक्षी सिन्हा को लेकर भी कई बार अफेयर की खबरें सामने आती रही हैं। फिल्म आर राजकुमार के शूटिंग के दौरान सोनाक्षी सिन्हा और शाहिद कपूर की लव अफेयर की खबरों जमकर सुर्खियां बटोरी थी। इन दोनों को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आने लगी थी। हालांकि, उस दौरान दोनों ही कलाकारों में से किसी ने इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था। 

करीब सात साल बाद पहली बार सोनाक्षी सिन्हा ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। पिंकविला से बात करते हुए सोनाक्षी ने इन खबरों को महज एक अफवाह करार दिया। सोनाक्षी ने कहा, 'मुझे लगता है कि कुछ लोग बस मजे के लिए इस तरह का काम करते हैं। उनके पास कोई काम नहीं होता तो वह किसी फिल्म में काम कर रहे एक्टर-एक्ट्रेस की अफेयर की खबरों का अफवाह उड़ा देते हैं।'

सोनाक्षी ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा, ' हम दोनों के बीच अफेयर की खबरों का आना काफी फनी थी। ऐसी बातों से मुझे कभी फर्क नहीं पड़ता। शाहिद और मैं अच्छे दोस्त हैं। जब हम शूटिंग करते थे तब हम इन अफवाहों को सुनकर खूब हंसते थे।' बता दें कि इन दोनों की फिल्म आर राजकुमार को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था। इतना ही नहीं लोगों ने फिल्म में इनकी जोड़ी को भी काफी सराहा था। 

Web Title: Sonakshi Sinha reacts to old link-up rumours with Shahid Kapoor

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे