किसान आंदोलनः भावुक हुईं सोनाक्षी सिन्हा, कविता शेयर किया, इंस्टाग्राम पर लिखा-नजर मिला के, खुद से पूछो क्यों?

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 12, 2021 12:46 PM2021-02-12T12:46:01+5:302021-02-12T12:50:55+5:30

केंद्र द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने एक कविता सुनाई और कहा यह हमें खिलाने वाले हाथों के प्रति सम्मान है।

sonakshi sinha poem support farmer protest tribute hands video viral Kisan Andolan pm narendra modi | किसान आंदोलनः भावुक हुईं सोनाक्षी सिन्हा, कविता शेयर किया, इंस्टाग्राम पर लिखा-नजर मिला के, खुद से पूछो क्यों?

एक मिनट 19 सेकंड लंबी क्लिप में उन संकटग्रस्त किसानों के वीडियो को शामिल किया गया है। (फोटो- इंस्टाग्राम)

Highlightsबॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह एक किसान आंदोलन के समर्थन में एक कविता पढ़ रही हैं।दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर नवंबर से ही विरोध करने के लिए इकट्ठे हुए हैं।

Kisan Andolan: देश भर में दो महीने से किसान आंदोलन चल रहा है। दुनिया भर के कई हॉलिवुड और बॉलीवुड के कई सेलेब्स समर्थन कर रहे हैं। 

स्वरा भास्कर, अली फजल, दिलजीत दोसांझ, रिहाना, मिया खलीफा, सोशल एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग, तापसी पन्नू, अनुभव सिन्हा सहित कई स्टार समर्थन कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। 

सोनाक्षी सिन्हा ने किसान आंदोलन के समर्थन में एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में वह एक किसान आंदोलन के समर्थन में एक कविता पढ़ रही हैं और केंद्र सरकार पर निशाना साध रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी वायरल हो रहा है, उनके फैंस और किसान इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

पिछले हफ्ते पहली बार किसानों के साथ एकजुटता जाहिर करते हुए 33 वर्षीय अभिनेत्री ने बुधवार शाम को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर विरोध कर रहे किसानों के बारे में अपने विचार साझा किए। एक मिनट 19 सेकंड लंबी क्लिप में उन संकटग्रस्त किसानों के वीडियो को शामिल किया गया है, जो केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर नवंबर से ही विरोध करने के लिए इकट्ठे हुए हैं।

सिन्हा के मुताबिक हिंदी कविता वरद भटनागर ने लिखी थी और इस वीडियो को गुरसंजम सिंह पुरी ने शूट और संकल्पना दी थी । उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा,‘‘ नजर मिला के, खुद से पूछो क्यों? वरद भटनागर की लिखी हुई यह कविता उन अन्नदाताओं के प्रति सम्मान है जो हमें खिलाते हैं।

इसे शूट और इसकी संकल्पना गुरसंजम पूरी ने की है और इसका पाठन मैं कर रही हूं।” उन्होंने आगे सवाल किया कि विरोध करने के लिए सड़कों पर बाहर निकलने वाले बुजुर्गों और बच्चों को दंगाइयों के रूप में क्यों प्रस्तुत किया जा रहा है। 

Web Title: sonakshi sinha poem support farmer protest tribute hands video viral Kisan Andolan pm narendra modi

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे