सलमान खान से फिर भिड़ीं सिंगर सोना महापात्रा, प्रियंका चोपड़ा का फेवर लेते हुए कही ये बड़ी बात

By मेघना वर्मा | Published: May 27, 2019 01:04 PM2019-05-27T13:04:16+5:302019-05-27T13:04:16+5:30

अली अब्बास जफर की फिल्म भारत पांच जून को रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान पांच अलग-अलग अवतार में दिखाई देंगे। फिल्म भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की कहानी है।

singer sona mohapatra says salman khan for his comments on priyanka chopra | सलमान खान से फिर भिड़ीं सिंगर सोना महापात्रा, प्रियंका चोपड़ा का फेवर लेते हुए कही ये बड़ी बात

सलमान खान से फिर भिड़ीं सिंगर सोना महापात्रा, प्रियंका चोपड़ा का फेवर लेते हुए कही ये बड़ी बात

सोना महापात्रा बॉलीवुड की वो सेलिब्रिटी हैं जो अक्सर सलमान खान पर तंज कसती नजर आती हैं। एक बार फिर से सोना ने बॉलीवुड के सुल्तान को सोशल मीडिया पर ही खरी-खोटी सुनाई है। इस बार इस टॉन्ट की वजह बनीं हैं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा। 

दरअसर सलमान खान इन दिनों प्रियंका चोपड़ा के फिल्म भारत छोड़ने को लेकर नाराज हैं। यही कारण हैं कि फिल्म के प्रमोशन के दौरान वो अक्सर प्रियंका पर तंज कसते दिखाई देते हैं। रिसेंटली सलमान ने प्रियंका के लिए कहा कि फिल्म भले ही छोड़ दी मगर प्रियंका भारत फिल्म का प्रमोशन तो कर ही सकती थीं ना। इसी को लेकर सोना ने सलमान को बातें सुनाई हैं। 

सोना ने अपने सोशल मीडिया पर सलमान की इन बातों पर बिना नाम लिए लिखा, 'क्योंकि प्रियंका चोपड़ा को लाइफ में बेहतर चीजें करनी हैं, असली आदमी के साथ टाइम बिताना है और सबसे जरूरी अपनी जर्नी से लड़कियों को इंस्पायर करना हैं।' सोना कि इस बात पर से साफ जाहिर है कि वो देसी गर्ल को फुली स्पोर्ट कर रही हैं। 



 

कैटरीना कैफ को मिली जगह

प्रियंका को फिल्म छोड़ने के बाद भारत कैटरीना कैफ को ऑफर हुई। इस फिल्म में कैटरीना ने बेहतरीन अभिनय किया है। ट्रेलर्स में ही सलमान और उनकी केमेस्ट्री बेहद रोमांटिक लगी है। सलमान ने प्रमोशन के ही दौरान प्रियंका चोपड़ा को फिल्म छोड़ने के लिए शुक्रिया भी किया था कि इसी के बाद वो कैटरीना को फिल्म ऑफर कर पाए। 

 

अली अब्बास जफर की फिल्म भारत पांच जून को रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान पांच अलग-अलग अवतार में दिखाई देंगे। फिल्म भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की कहानी है। इस फिल्म में सलमान कैटरीना के अलावा दिशा पाटनी, नोरा फतेही, तब्बू और जैकी श्रॉफ दिखाई देंगे। 

Web Title: singer sona mohapatra says salman khan for his comments on priyanka chopra

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे