यूक्रेन छोड़कर आई प्रेमिका से गायिका नेहा भसीन के भाई ने की शादी, गजब है दोनों की प्रेम कहानी, जानिए
By अनिल शर्मा | Published: April 13, 2022 08:47 AM2022-04-13T08:47:03+5:302022-04-13T09:02:34+5:30
ऐना होरोदेत्स्का और अनुभव भसीन की प्रेम कहानी तब शुरू हुई जब ऐना अगस्त 2019 में भारत की यात्रा पर थीं। दोनों की इंस्टाग्राम बात शुरू हुई और...
नई दिल्लीः गायिका नेहा भसीन के भाई अनुभव भसीन ने युद्ध के बीच यूक्रेन छोड़कर आईं अपनी प्रेमिका ऐना होरोदेत्स्का से दिल्ली में शादी कर ली है। ऐना पिछले एक साल से अनुभव को डेट कर रही थीं। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐना कुछ कपड़े और तोहफे के तौर पर अपनी ग्रैंडमदर से मिले कॉफी मेकर को लेकर भारत आ गई थीं। भारत आने के बाद अनुभव द्वारा उन्हें प्रपोज करने की तस्वीरें वायरल हुई थीं।
ऐना 17 मार्च को भारत आई थीं। नेहा भसीन के वकील भाई अनुभव ने तब ऐना को घुटनों के बल प्रपोज किया था। और उसने हां कर दी थी। रविवार को इस जोड़े ने राष्ट्रीय राजधानी में एक अंतरंग समारोह में शादी कर ली।
ऐना होरोदेत्स्का और अनुभव भसीन की प्रेम कहानी तब शुरू हुई जब ऐना अगस्त 2019 में भारत की यात्रा पर थीं। दोनों की इंस्टाग्राम बात शुरू हुई और मार्च 2020 की शुरुआत में ऐना फिर से भारत आईं और अनुभव से मिलीं। हालांकि कोरोनोवायरस-प्रेरित लॉकडाउन की वजह से वह भारत में फंसी रहीं और अनुभव के साथ दिल्ली में उनके घर पर ही रहने लगीं।
इसी वक्त दोनों करीब आ गए और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। और आखिरकार यूक्रेन में युद्ध के बीच ऐना देश छोड़ भारत आ गईं और अनुभव से शादी कर ली।