सीढ़ियों से फिसलकर गिरे गायक जुबिन नौटियाल; कोहनी, पसलियां टूटीं, अस्पताल में कराए गए भर्ती
By अनिल शर्मा | Published: December 2, 2022 02:06 PM2022-12-02T14:06:53+5:302022-12-02T14:20:48+5:30
जुबिन बॉलीवुड के जाने-माने गायक हैं। उनके करोड़ों फैंस हैं। जुबिन ने एक के बाद एक कई हिट गाने दिए हैं। उनके गानों के एल्बम को लोग खासे पसंद करते हैं।
मुंबईः बॉलीवुड के मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के सीढ़ियों से फिसलकर गिरने बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी कोहनी व पसलियां टूट गईं हैं। बताया जा रहा है कि गायक के सिर में भी चोट लगी है। जुबिन शुक्रवार को मुंबई में एक बिल्डिंग की सीढ़ियों से गिर गए।
जुबिन की पीआर टीम ने बयान जारी कर कहा है, जुबिन को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन किया जाएगा। बयान के मुताबिक डॉक्टर ने जुबिन को अपने दाहिने हाथ का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है।
गायक जुबिन नौटियाल आज सुबह एक इमारत की सीढ़ी से गिरे जिससे उनकी कोहनी टूट गई, उनकी पसलियां टूट गईं और उनके सिर में चोट लगी। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में ले जाया गया था। उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन होगा: जुबिन नौटियाल की पीआर टीम
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2022
(फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/Mqb0txfsaV
जुबिन बॉलीवुड के जाने-माने गायक हैं। उनके करोड़ों फैंस हैं। जुबिन ने एक के बाद एक कई हिट गाने दिए हैं। उनके गानों के एल्बम को लोग खासे पसंद करते हैं। जुबिन ने टीसीरीज के साथ मिलकर कई पुराने गानों को रीक्रिएट किया है। फैंस ने इन गानों को काफी पसंद किया।
जुबिन का हाल ही में 'तू सामने आए' गाना रिलीज हुआ है। इस गाने में जुबिन के साथ सिंगर योहानी ने भी अपनी आवाज दी है। गुरुवार को योहानी के साथ उन्होने इस गाने को लॉन्च किया था। इस गाने के लाखों व्यूज हो चुके हैं।