रणवीर ने पत्नी दीपिका से सबके सामने लिया आशीर्वाद, एक्ट्रेस का कुछ ऐसा था रिक्शन
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 8, 2019 09:36 AM2019-01-08T09:36:32+5:302019-01-08T09:36:32+5:30
सिंबा 10 दिनों में 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार है। सिंबा लगातार शानदार कमाई कर रही है।
रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर सिंबा हाल ही में पर्दे में रिलीज हुई है। फिल्म 10 दिनों में 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार है। सिंबा लगातार शानदार कमाई कर रही है। ऐसे में अब फिल्म की सफलता के सोमवार की रात को एक शानदार पार्टी निर्देशक रोहित शेट्टी की तरफ रखी गई।
इस पार्टी में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करण जौहर, अक्षय कुमारा, सारा अली खान के साथ फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी पहुंचें। इस पार्टी के दौरान की एक खास फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें गेस्ट बनकर पहुंची दीपिका एक अलग अंदाज ही नजर आ रही हैं।
सामने आई फोटो में दीपिका पति रणवीर सिंह करण जौहर व रोहित शेट्टी को आशीर्वाद देती नजर आ रही हैं। इस दौरान ये तीन दीपिका के आगे झुके नजर आ रहे हैं जबकि दीपिका मुस्करा रही हैं। पार्टी के मस्ती भरे मोमेंट्स की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
सिम्बा की सक्सेस पार्टी में रणवीर सिंह ने अमिताभ बच्चन के हिट ट्रैक चुम्मा-चुम्मा दे दे... पर डांस किया। इस टीम सिम्बा ने सैराट फिल्म के झिंगाट गाने पर जमकर मस्ती की। बता दें सिम्बा फिल्म ने फिल्म अब तक भारतीय बाजार में 190.64 करोड़ कमा चुकी है। फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने से महज 10 कदम दूर है। सिम्बा, रणवीर सिंह और निर्देशक रोहित शेट्टी के करियर की सबसे धमाकेदार फिल्म साबित हो रही है।