चार साल बाद एक साथ नजर आएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा, एकता कपूर की 'जबरिया जोड़ी' में मचाएंगे धमाल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: August 11, 2018 03:40 PM2018-08-11T15:40:26+5:302018-08-11T16:02:56+5:30

सिद्धार्थ और परिणीति इससे पहले साल 2014 में 'हँसी तो फँसी' में साथ नजर आये थे। फिल्म का निर्देशन प्रशांत सिंह कर रहे हैं।

sidharth malhotra, parineeti chopra in ekta kapoor upcoming film Jabariya Jodi | चार साल बाद एक साथ नजर आएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा, एकता कपूर की 'जबरिया जोड़ी' में मचाएंगे धमाल

Jabariya Jodi

लखनऊ, 11 अगस्त: परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा करीब चार साल बाद एक बार फिर रुपहले पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। सिद्धार्थ और परिणीति ने शुक्रवार (10 अगस्त) को 'पकड़उवा विवाह' पर बन रही रोम-कॉम 'जबरिया जोड़ी' की लखनऊ में शूटिंग शुरू की।

 एकता कपूर के बालाजी टेली फिल्म्स और कर्मा मीडिया एंटरटेनमेंट के तले बन रही 'जबरिया जोड़ी'  की पूरी शूटिंग लखनऊ में ही होगी।

सिद्धार्थ और परिणीति इससे पहले साल 2014 में 'हँसी तो फँसी' में साथ नजर आये थे। 

'जबरिया जोड़ी' के लेखक संजीव के झा ने लोकमत न्यूज को बताया, "फिल्म बिहार और कुछ अन्य राज्यों में होने वाले पकड़उवा विवाह पर आधारित है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी है।"

क्या 21वीं सदी में भी 'पकड़उवा विवाह' की कहानी रिलेवेंट है? इसपर संजीव झा ने कहा, "मुझे यह जानकर हैरत हुई कि क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े के अनुसार बिहार में फिरौती से ज्यादा अपहरण ब्याह के लिए होते हैं। ये मजाकिया लग सकता है लेकिन ये उतना ही त्रासद भी है।"

एकता कपूर ने शनिवार को ट्वीट करके इसे बालाजी टेलीफिल्म्स की अब तक सबसे मजेदार फिल्म कहा।


फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने भी ट्विट करके 'जबरिया जोड़ी' के कॉन्सेप्ट की तारीफ की।



 

फिल्म का निर्देशन प्रशांत सिंह कर रहे हैं। प्रशांत की यह डेब्यू फिल्म है। प्रशांत रांझणा और तनु वेड्स मनु के निर्देशक आनंद एल राय के साथ असिस्टेंट के तौर पर लम्बे समय तक काम कर चुके हैं।

शूटिंग के लिए पूरी फिल्म यूनिट करीब दो महीने उत्तर प्रदेश की राजधानी में मौजूद रहेगी। बिहार की पृष्ठभूमि होने के कारण लखनऊ में अस्थायी बिहार बसाया जाएगा। 

'जबरिया जोड़ी' की रिलीज डेट अभी तक जारी नहीं हुई है। यह इस साल के आखिर या अगले साल की शुरुआत में रिलीज हो सकती है।


हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।  हमारा यूट्यूब चैनल यहाँ  सब्सक्राइब करें। हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें।

Web Title: sidharth malhotra, parineeti chopra in ekta kapoor upcoming film Jabariya Jodi

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे