शहनाज गिल के साथ रिलेशनशिप में हैं सिद्धार्थ शुक्ला, करण जौहर से कहा- हां हम दोनों...
By अनिल शर्मा | Published: August 16, 2021 09:01 AM2021-08-16T09:01:56+5:302021-08-16T09:38:58+5:30
बिग बॉस ओटीटी के होस्ट करण जौहर ने घरवालों सहित सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल से भी कई सवाल पूछे। जिसमें उनके रिलेशनशिप को लेकर भी सवाल किया गया। सिद्धार्थ शुक्ला ने करण से कहा कि वे दोनों एक रिलेशनशिप हैं।
मुंबईः बिग बॉस ओटीटी के वीकेंड में बिग बॉस की मशहूर जोड़ी सिडनाज यानी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने हिस्सा लिया। वे वीकेंड पर बतौर मेहमान घर में शामिल हुए थे। इस दौरान दोनों ने घरवालों के साथ खेल भी खेला। वहीं मंच पर करण जौहर के सामने सिद्धार्थ शुक्ला ने इस बात पर मुहर लगाई कि वह शहनाज गिल के साथ रिलेशनशिप में हैं।
सवाल-जवाब के दौरान करण जौहर ने घरवालों सहित सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल से भी कई सवाल पूछे। जिसमें उनके रिलेशनशिप को लेकर भी सवाल किया गया। सिद्धार्थ शुक्ला ने करण से कहा कि वे दोनों एक रिलेशनशिप हैं। सिद्धार्थ का यह जवाब सुनकर करण ने दोबार कंफर्म करने के लिए एक बार पूछा कि क्या आप यह कहना चाहते हो कि आप दोनों एक रिलेशनशिप में हो।
Sabar ka phal Sidnaaz hota hai😍
— Voot Select (@VootSelect) August 15, 2021
Somebody pinch us yakeen hi nahi ho raha hai🥺🥺
Comment Yes agar aapko badi khushi huyi inhe dekh kar
Watch #BiggBossOTT, streaming now on Voot!#ItnaOTT#BBOtt#BiggBossOTT#BBOttOnVoot#Voot#SidNaazOnBBOTT#BossJodiSidNaaz#KJoHurricanepic.twitter.com/A3NKfTkEJb
सिद्धार्थ ने एक बार फिर हां में ही जवाब दिया। वहीं शहनाज गिल ने भी सिद्धार्थ शुक्ला की हां में हां मिलाया। हालांकि सिद्धार्थ शुक्ला अगले ही पल कहने लगे कि उन्हें और शहनाज को लेकर आए दिन मीडिया में आने वाली खबरों को लेकर बात कर रहे थे। सिद्धार्थ ने कहा कि कई बार मीडिया में उनके रिश्ते को लेकर या फिर ब्रेक अप को लेकर उल्टी सीधी बातें होती हैं, जिनमें असल में कोई सच्चाई नहीं होती। सवाल-जवाब के बाद सिडनाज सीधे घर में दाखिल हुए और वहां प्रतिभागियों के साथ खेल खेला। सभी ने इस टास्क में दिव्या अग्रवाल को निशाना बनाया।