लाइव न्यूज़ :

इस बीमारी से जूझ रही हैं जया बच्चन, दोनों बच्चों- श्वेता और अभिषेक ने किया खुलासा!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 24, 2019 08:31 IST

Open in App

पिछले साल बॉलीवुड के कई सितारे कैंसर समेत अन्य गंभीर बीमारियों का शिकार हुए. एक के बाद एक उनकी बीमारियों का खुलासा हुआ. लगता है, यह सिलसिला इस साल भी जारी रहने वाला है. साल के इस पहले ही महीने में फिल्म अभिनेता, निर्माता और निर्देशक राकेश रोशन के कैंसर का पता चला और अब जया बच्चन की बीमारी के बारे में भी खबरें आ रही हैं. इनके मुताबिक जया बच्चन एक किस्म की मानसिक बीमारी से जूझ रही हैं.

यह खुलासा उनके दोनों बच्चों- श्वेता बच्चन नंदा और अभिषेक बच्चन ने किया है. दोनों हाल ही में करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचे थे. यहां श्वेता और अभिषेक ने अपनी मां जया बच्चन से जुड़ी एक ऐसी बात बताई जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. जया बच्चन अक्सर अपने परिवार के साथ नजर आती हैं. फैमिली के सभी मेंबर्स जहां मीडिया को आसानी से पोज देते हैं, वहीं जया बच्चन कैमरे में कैद होने से ज्यादातर कतराती नजर आती हैं. उनके इस बर्ताव से कई बार मीडिया नाराज भी होता है.

जया भी कई बार मीडिया पर भड़क चुकी हैं. उनके इस तरह के बर्ताव की वजह क्या है, इस बारे में करण जौहर ने श्वेता और अभिषेक से सवाल पूछा था. इस पर जया के इन दोनों बच्चों ने चौंकाने वाला जवाब दिया. उन्होंने कहा कि उनकी मां जया बच्चन को क्लास्ट्रोफोबिया है. यह एक ऐसी मानसिक स्थिति है जिसमें इंसान अचानक भीड़ को देखकर परेशान हो जाता है. कई बार गुस्सा भी आता है. ऐसा बाजार, भीड़ वाले वाहन या फिर लिफ्ट में भी महसूस हो सकता है.

भीड़ देखकर होती है परेशानी श्वेता बच्चन नंदा ने यह भी बताया कि जया बच्चन को भीड़ देखकर परेशानी होती है. उन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं कि कोई धक्का दे या फिर टच करे. इसके अलावा कैमरे का फ्लैश आंखों में पड़ने से भी उन्हें दिक्कत होती है. यही वजह है कि जब भी मीडियाकर्मी उन्हें घेर लेते हैं, उन्हें गुस्सा आ जाता है.

साइड रोल मिलने से अभिषेक दुखी करण जौहर के चैट शो के इसी एपिसोड में अभिषेक बच्चन ने फिल्म में साइड रोल मिलने होने वाले दर्द को बयान किया. उन्होंने कहा, ''किसी भी एक्टर के लिए यह बुरा लगने वाली बात है कि अन्य एक्टर को सेंटर स्टेज मिल रहा है और मुझे साइड रोल. यह इंडस्ट्री बहुत बुरी है. यहां सबकुछ कमाना पड़ता है. सेंटर से साइड आने पर दर्द तो होता ही है. यहां दिल दुखाने वाली चीजें ज्यादा हैं लेकिन इसी को आपको अपनी शक्ति बनाना जरूरी है.''

टॅग्स :जया बच्चनअभिषेक बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

भारतVIDEO: सपा सांसद जया बच्चन का सरकार पर गंभीर आरोप, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीब्लू ड्रम वाली ड्रेस पहनकर पहुंचीं राखी सावंत, कहा 'जया जी… मेरे पैप्स को कुछ मत बोलो वरना…'

बॉलीवुड चुस्कीअभिषेक बच्चन से तलाक होने के बाद एश्वर्या राय की तरफ से शादी का प्रपोज़ल आ जाएगा: पाकिस्तान के मुफ्ती का दावा | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस