Shruti Haasan Breakup:श्रुति हासन का बॉयफ्रेंड माइकल कार्सेल संग हुआ ब्रेकअप, इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला इशारा
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 26, 2019 09:43 AM2019-04-26T09:43:21+5:302019-04-26T09:44:45+5:30
बीते कई दिनों से प्यार में रहने के बाद अभिनेत्री श्रुति हसन का बॉयफ्रेंड माइकल कार्सेल साथ ब्रेकअप हो गया है।
अभिनेत्री श्रुति हसन और उनके बॉयफ्रेंड माइकल कोरसेल बीते कई दिनों से एक साथ हैं। लेकिन अब दोनों की राहें जुदा हो गई हैं। दोनों के प्यार की शुरुआत साल 2016 में हुई थी।
दोनों को साथ में लॉस ऐंजिसिस में श्रुति का जन्मदिन मनाते भी देखा गया था। लेकिनन अचानक ये प्यार से भरा रिश्ता टूट गया है। बीते महीने माइकल ने श्रुति के साथ अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी और उन्हें गर्लफ्रेंड लिखा था।
लेकिन अब दोनों के ब्रेकअप की खबरें जोरों पर हैं, जो हैरान करने वाली हैं। टाइम्स की खबर के अनुसार दोनों ने लगभग 1 महीने पहले ही आपसी सहमति से अपनी राहें जुदा कर ली हैं। उनके बीच में किसी तरह का कोई मनमुटाव नहीं है। ब्रेकअप के बाद भी दोनों अच्छे दोस्त बने रहेंगे।
माइकल कोर्सेल ने इस बार श्रुति हासन के अपकमिंग लंदन गिग के बारे में कुछ भी शेयर नहीं किया है, ये बहुत ही ज्यादा आश्चर्यजनक है। वहीं, ब्रेंकअप के बाद श्रुति ने सोशल मीडिया पर माइकल के साथ वाले कुछ पोस्ट भी डिलीट कर दिए हैं।
बता दें कि माइकल और श्रुति की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए लंदन में हुई थी। इसके बाद से ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। माइकल ने कमल की 'विश्वरूपम 2' में रूसी सोल्जर का किरदार भी निभाया था।