श्रद्धा कपूर का छलका दर्द, लम्बे समय से इस बीमारी से जूझ रही हैं 'साहो' एक्ट्रेस
By मेघना वर्मा | Published: September 13, 2019 01:56 PM2019-09-13T13:56:21+5:302019-09-13T13:56:21+5:30
श्रद्धा कपूर की साहो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। वहीं 6 सितंबर को रिलीज हुई उनकी फिल्म छिछोरे ने भी लोगों का दिल जीत लिया। अब जल्द ही श्रद्धा कपूर वरुण धवन के साथ फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में भी होंगी।
इस साल दो हिट फिल्में देने वाली श्रद्धा कपूर जल्द ही अपनी डांसिंग स्किल्स से भी लोगों का दिल जीतने वाली हैं। साहो और छिछोरे के जबरदस्त रिस्पॉन्स और कलेक्शन के बाद अब श्रद्धा ने जो राज खोले हैं इससे उनके फैंस को झटका लग सकता है। दरअसल श्रद्धा कपूर ने बताया कि वो लम्बे समय से बीमार चल रही हैं।
पिंकविला का दिए अपने इंटरव्यू में श्रद्धा ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें 6 सालों से एंग्जायटी की बीमारी है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि एंग्जाइटी क्या चीज होती है। लम्बे समय तक उन्हें इसके बारे में कोई आईडिया भी नहीं था। इसके बाद फिल्म आशिकी 2 के बाद उन्हें इस बीमारी के बारे में पता चला। जब एक्ट्रेस ने जांच करवाई तो बात सामने आई।
श्रद्धा ने बताया कि जब उन्हें दर्द हो रहा था तो उन्होंने बहुत सारे टेस्ट करवाए मगर डॉक्टर्स की रिपोर्ट में कुछ नहीं आता था। इसके बाद उन्हें फिजिकली एंग्जाइटी फील होने लगी। श्रद्धा ने बताया कि आज भी वो एंग्जायटी ने निपट रही हैं। उन्होंने बताया कि एंग्जायटी से निपटने के लिए वह धैर्य और प्यार से काम ले रही हैं। साथ ही उन्होंने आम पब्लिक को इससे जूझने के लिए भी यही सलाह दी है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर की साहो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। वहीं 6 सितंबर को रिलीज हुई उनकी फिल्म छिछोरे ने भी लोगों का दिल जीत लिया। अब जल्द ही श्रद्धा कपूर वरुण धवन के साथ फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में भी होंगी। फिल्म साल 2020 को 24 जनवरी में रिलीज हो रही है।