श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर चेंज किया अपना नाम, खास है वजह!

By मेघना वर्मा | Published: April 26, 2019 04:54 PM2019-04-26T16:54:41+5:302019-04-26T16:54:41+5:30

श्रद्धा जल्द ही बाहुबली फेम प्रभास के साथ साहो फिल्म में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म के लॉन्च हुए दो टीजर ने ही लोगों को रोमांच से भर दिया है।

Shraddha Kapoor change her name on instagram for this reason | श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर चेंज किया अपना नाम, खास है वजह!

श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर चेंज किया अपना नाम, खास है वजह!

श्रद्धा कपूर अपनी एक्टिंग के साथ अपनी आवाज के लिए भी लोगों के बीच काफी फेमस हैं। श्रद्धा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया में श्रद्धा कपूर ने अपना सोशल मीडिया पर नाम चेंज कर लिया है। श्रद्धा कपूर ने अपना नाम आरोही रख लिया है। 

आज ही के दिन छह साल पहले श्रद्धा कपूर की गेम चेंजर कही जाने वाली फिल्म आशिकी 2 रिलीज हुई थी। आज फिल्म की पूरी क्रू और कास्ट इस फिल्म की एनीवर्सरी मना रही है। इसी खुशी में श्रद्धा कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर अपना नाम चेंज करके आशिकी 2 में अपने कैरेक्टर के नाम पर आरोही रख लिया है। 

सिर्फ यही नहीं श्रद्धा कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर आशिकी 2 के गाने हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते...गाने को गाया है। श्रद्धा की फिल्म आशिकी 2 को उनके करियर की लाइफ चेंजिग फिल्म भी कह सकते हैं। क्योंकि इसी फिल्म के बाद उन्हें फेम मिल गया। 

फिल्म में उनके अपोजिट आदित्य रॉय कपूर दिखाई दिए थे। मोहित सूरी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ना सिर्फ पैसे कमाए थे बल्कि लोगों को ये फिल्म बेहद पसंद भी आई थी। इसी फिल्म के बाद से श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने लोगों के दिल में अपनी जगह बना ली है। श्रद्धा कपूर की पहली फिल्म की बात करें तो वो थी अमिताभ बच्चन के साथ आई तीन पत्ती।  

श्रद्धा जल्द ही बाहुबली फेम प्रभास के साथ साहो फिल्म में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म के लॉन्च हुए दो टीजर ने ही लोगों को रोमांच से भर दिया है। फिल्म में श्रद्धा भी फुल टू एक्शन किरदार में दिखाई दे रही हैं। 

 

Web Title: Shraddha Kapoor change her name on instagram for this reason

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे