जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगी श्रद्धा कपूर, जानिए कौन सी होगी वो खास साल?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 11, 2019 01:34 PM2019-07-11T13:34:09+5:302019-07-11T13:34:09+5:30

बीते कई दिनों से खबर आ रही है कि श्रद्धा कपूर फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ रिलेशनशिप में हैं। अब खबर आ रही है कि दोनों अपने रिश्ते को अगला पड़वा देने वाले हैं।

shraddha kapoor and rohan shreshtha wedding next year | जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगी श्रद्धा कपूर, जानिए कौन सी होगी वो खास साल?

जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगी श्रद्धा कपूर, जानिए कौन सी होगी वो खास साल?

Highlightsबॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं।एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी निजी जिंदगी के कारण भी खासा सुर्खियों में रहती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी निजी जिंदगी के कारण भी खासा सुर्खियों में रहती हैं। बीते कई दिनों से खबर आ रही है कि श्रद्धा कपूर फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ रिलेशनशिप में हैं।

अब खबर आ रही है कि दोनों अपने रिश्ते को अगला पड़वा देने वाले हैं। मुंबई मिरर की खबर के अनुसार श्रद्धा रोहन के साथ अलगे साथ यानि 2020 में शादी के बंधन में बंध जाएंगी। खबर के अनुसार दोनों ने शादी तैयारी शुरू कर दी हैं। 

श्रद्धा की मां शिवांगी कूपर शादी के तैयारी कर रही हैं और शादी के सारे आइडिया लगा रही हैं।हालांकि श्रद्धा की शादी की खबरें कुछ दिनों पहले भी आई थीं तब पापा शक्ति कपूर ने इससे इंकार कर दिया था। इतना ही नहीं शक्ति ने इस रिलेशनशिप की खबर को गलत कहा था। 

एक्टर ने कहा था कि श्रद्धा अभी 4, 5 साल तक शादी नहीं करेंगी। उनके पास बहुत काम है और वह अपने काम पर ही फोकस करना चाहती हैं। अलगे 2 साल तक तो वह बहुत की बिजी है।

वहीं रोहन श्रेष्ठ ने इससे पहले श्रद्धा के बारे में कहा था कि वह एक्ट्रेस 9 साल से काफी क्लोज हैं। लेकिन हम एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं।  हम बस बहुत अच्छे दोस्त हैं।
इन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते पर हामी नहीं भरी है। ऐसे में शादी की खबरे भी अफवाह हो सकती हैं। 

श्रद्धा की बात करें तो वह जल्द साहो में नजर आएंगी। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है फैंस को श्रद्धा इसमें बेहद पसंद आ रही हैं। फिल्म में श्रद्धा स्टंट करती नजर आने वाली हैं।

Web Title: shraddha kapoor and rohan shreshtha wedding next year

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे