लाइव न्यूज़ :

शिवसेना सांसद कृपाल तुमाने ने कंगना के लिए कही ये गंदी बात, कहा- "क्या-क्या चाटने से..."

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2021 12:50 IST

शिवसेना सांसद कृपाल तुमाने ने इस मामले कंगना पर तीखी बयानबाजी की है। उन्होंने कंगना के लिए कहा है कि उन्हें पद्म श्री, किसके पांव चाटने से, क्या-क्या चाटने से ये पद मिला है ये दिल्ली के सभी सांसद, विधायक बहुत अच्छे से जानते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना सांसद ने कंगना को बोला 'तुच्छ औरत'कहा- ऐसी तुच्छ लेडी के बारे में मैं कुछ नहीं बोलना चाहता

अभिनेत्री कंगना रनौत के 'महात्मा गांधी' पर विवादित बयान के बाद कई लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। शिवसेना सांसद कृपाल तुमाने ने इस मामले कंगना पर तीखी बयानबाजी की है। उन्होंने कंगना के लिए कहा है कि उन्हें पद्म श्री, किसके पांव चाटने से, क्या-क्या चाटने से ये पद मिला है ये दिल्ली के सभी सांसद, विधायक बहुत अच्छे से जानते हैं। 

जब कंगना के बयान को लेकर शिवसेना सांसद से पूछा गया तो उन्होंने, कहा, महात्मा गांधी जी अगर सत्ता के लालची होते तो उस समय प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति सब कुछ बन सकते थे। कंगना रनौत को क्या करके पद्म श्री मिला? किसके पांव चाटने से, क्या-क्या चाटने से ये पद मिला है ये दिल्ली के सभी सांसद, विधायक बहुत अच्छे से जानते हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि, ऐसी औरत के बारे में बोलना तुच्छपना होगा। ऐसी तुच्छ लेडी के बारे में मैं कुछ नहीं बोलना चाहता।   

गौरतलब है कि महात्मा गांधी के खिलाफ गलत बयानबाजी करने के बाद भी कंगना अपने बयान को डिफेंड करती नजर आई हैं। उन्होंने कहा था कि कि 1857 में आजादी की लड़ाई लड़ी गई थी। 

जिसमें सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई और वीर सावरकर जैसे वीरों ने हिस्सा लिया था। लेकिन 1947 में आजादी के लिए कौन सा युद्ध लड़ा गया था? मुझे तो इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर कोई मुझे इस बारे में जानकारी दे दे तो मैं माफी तो मांगूंगी ही इसके साथ ही अपना पद्मश्री भी लौटा दूंगी। मैं इसके लिये तैयार हूं। 

टॅग्स :कंगना रनौतशिव सेनामहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस