लाइव न्यूज़ :

पोर्नोग्राफी मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को राहत, कोर्ट ने 50000 मुचलके पर दी जमानत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 20, 2021 18:21 IST

मुंबई पुलिस ने व्यवसायी राज कुंद्रा के विरुद्ध पूरक आरोप पत्र दायर किया था, जो अश्लील फिल्मों के उत्पादन और ऐप के जरिये उनके प्रदर्शन के मामले में जेल में बंद है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति 45 वर्षीय राज कुंद्रा को जुलाई में गिरफ्तार किया गया था। लगभग 1,500 पन्ने का पूरक आरोप पत्र दायर किया था।अप्रैल में इस मामले में नौ व्यक्तियों के विरुद्ध पहला आरोप पत्र दायर किया था।

मुंबईः मुंबई की अदालत ने व्यवसायी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में 50000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी है। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति कुंद्रा को 19 जुलाई को गिफ्तार किया गया था।

मुंबई की मजिस्ट्रेट अदालत ने अश्लील फिल्म मामले में जेल में बंद कारोबारी राज कुंद्रा को जमानत दे दी। कुंद्रा (46) ने अदालत के समक्ष जमानत याचिका दायर की थी, जिसमें दावा किया गया था कि मामले में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा द्वारा दायर पूरक आरोप पत्र में उनके खिलाफ एक भी सबूत नहीं है। व्यवसायी ने अपनी याचिका में दावा किया था कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि वह कथित संदिग्ध अश्लील सामग्री के निर्माण में "सक्रिय रूप से" शामिल था और उसे मामले में "बलि का बकरा" बनाया जा रहा था।

राज कुंद्रा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस समय कुंद्रा न्यायिक हिरासत में हैं। अभियोजन के मुताबिक हॉटशॉट्स ऐप के जरिये आरोपी अश्लील सामग्री को अपलोड एवं स्ट्रीमिंग करता था।

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने मुंबई पुलिस को दिए एक बयान में दावा किया कि उन्हें अपने पति राज कुंद्रा की गतिविधियों के बारे में पता नहीं था क्योंकि वह अपने काम में व्यस्त थीं। उसने पुलिस को बताया कि वियान इंडस्ट्रीज लिमिटेड की शुरुआत साल 2015 में राज कुंद्रा ने की थी। कंपनी में उनकी 24.50% हिस्सेदारी है और अप्रैल 2015 से जुलाई 2020 तक इसके निदेशक थे। 

टॅग्स :राज कुंद्राशिल्पा शेट्टीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस