'बाजीगर' में काजोल की इस बात से गुस्सा थीं शिल्पा शेट्टी, सालों बाद निकाली मन की भड़ास
By मेघना वर्मा | Published: May 10, 2019 10:25 AM2019-05-10T10:25:04+5:302019-05-10T10:25:04+5:30
रिसेंटली शिल्पा के रिएलिटी शो पर सिंगर कुमार सानू ने शिरकत ली थी। जिन्होंने बाजीगर का एक गाना गुनगुनाया तो पुरानी यादें ताजा हो गईं।
अपने टाइम की सुपरहिट फिल्म बाजीगर का डायलॉग हो या गाना, आज भी लोगों की जुबान पर रहता है। शाहरुख खान, काजोल और शिल्पा शेट्टी की इस फिल्म नें तीनों स्ट्रगलिंग एक्टर्स को बॉलीवुड का चमकता सितारा बना दिया। मगर शिल्पा शेट्टी की इस डेब्यू फिल्म में वो अपनी को स्टार काजोल से खासा खुश नहीं थीं। बल्कि उनसे बहुत गुस्सा थीं।
जिस बात का खुलासा सालों बाद शिल्पा ने किया है। रिसेंटली शिल्पा के रिएलिटी शो पर सिंगर कुमार सानू ने शिरकत ली थी। जिन्होंने बाजीगर का एक गाना गुनगुनाया तो पुरानी यादें ताजा हो गईं। इसी मोमेंट पर शिल्पा ने सभी को बताया कि इस फिल्म में वो काजोल से बहुत नाराज थीं।
शिल्पा ने बताया कि फिल्म के गाने ये काली-काली आंखों के लिए शिल्पा की जगह काजोल को सेलेक्ट कर लिया गया था। जिसेसे शिल्पा बहुत खफा हो गई थीं। पहले ये गाना शिल्पा पर फिल्माया जाना था। मगर बाद में इसे काजोल पर फिल्माया गया। इसी बात से शिल्पा बहुत दुखी थीं।
वहीं शिल्पा ने आगे हंसते हुए ये बात कही कि जब ये गाना रिलीज के बाद हिट हो गया तो वो और दुखी हो गई थीं। शिल्पा ने कहा कि उस समय काजोल का इस गाने से कोई मेल नहीं था फिर भी इस गाने में उन्हें लिया गया था जिस बात से वो परेशान थीं।