फरहान अख्तर को शिबानी ने प्यार भरे अंदाज में किया बर्थडे विश, एक्टर ने भी इश्क में डूबे अंदाज में दिया जवाब
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 9, 2019 04:09 PM2019-01-09T16:09:05+5:302019-01-09T16:09:05+5:30
आज फरहान अख्तर के जन्मदिन पर दोनों ने अपने प्यार का इजहार आखिरकार कर ही दिया है।
फरहान अख्तर शिबानी के साथ रिलेशनशिप स्टेटस की बातें बीते कई दिनों से चर्चा में हैं हर किसी के दिल में इसको लेकर सवाल हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के साथ की फोटो भी अक्सर सुर्खियां बंटोरती हैं। हांलाकि दोनों ने अपने रिश्ते पर खुलकर कुछ नहीं कहा है लेकिन फिर भी जिस तरह से दोनों एक साथ देखे जाते हैं एक तरह से रिश्ते पर चीजें साफ हैं।
ऐसे में आज फरहान अख्तर के जन्मदिन पर दोनों ने अपने प्यार का इजहार आखिरकार कर ही दिया है। शिबानी ने आज फरहान को एक फोटो पोस्ट करते हुए बर्थडे विश किया है। शिबानी ने जो फोटो पोस्ट की है उसमें फरहान शर्टलेस नजर आ रहे हैं और उनके बाए बाइसेप्स पर उनका टैटू नजर आ रहा है।
वहीं शिबानी इस तस्वीर में बिकनी में नजर आ रही हैं। शिबानी ने कैप्शन में लिखा है कि क्योंकि दुनिया का सबसे कुल टैटू इनके पास है और इसलिए भी क्योंकि आज इनका जन्मदिन है। हैप्पी बर्थडे माई स्वीट ग्रम्प्स। इसके जवाब में फरहान ने लिखा है लव यू और दिल वाली स्माइल बनाई है।
इसके साथ ही दोनों ने आज आधिकारिकतौर पर सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार कर दिया है। साथ ही फैंस को फरहान का अंदाज खासा पसंद आया है। शिबानी के पोस्ट पर इनके चाहने वाले जमकर कमेंट कर रहे हैं।
जल्द करेंगे शादी
अब इस जोड़ी को लेकर जो खबरें सामने आ रही है, वह जानने के बाद इनके फैंस को खुशी जरुर होगी। खबरों की मानें तो ये दोनों अपने रिश्ते को लेकर बहुत ही सीरियस हैं। फरहान के बच्चे भी शिवानी को काफी पसंद करते है और ऐसे में साफ नजर आ रहा है कि जल्द ही दोनों अपने रिश्ते को नया नाम दे सकते है। कहा जा रहा है कि दोनों इसी साल शादी कर कर लेगें। दोनों इसका ऐलान भी जल्द करेंगे।
वहीं, फरहान और शिवानी ने परिवार के साथ ही नए साल का जश्न भी मनाया है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि नया साल फरहान और शिवानी के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है। हाल ही में फरहान शिवानी के साथ दीपिका दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन में पहुंचे थे जिसके बाद इतना साफ हो गया था कि ये दोनों अब खुलकर सभी के सामने अपने रिश्ते को जल्द स्वीकार करने वाले हैं और नाम भी देने वाले हैं।