शिबानी दांडेकर ने रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट वाली सारी पोस्ट की डिलीट, जानिए क्या है कारण?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 14, 2020 10:40 AM2020-09-14T10:40:20+5:302020-09-14T10:40:20+5:30

ड्रग चैट केस में रिया चक्रवर्ती के गिरफ्तार होने के बाद कई बॉलिवुड सिलेब्रिटीज उनके सपोर्ट में आ गए थे। इनमें शिबनी दांडेकर भी शामिल थीं लेकिन अब सुशांत के फैन्स नाराजगी को देखते हुए इन्होंने सोशल मीडिया से रिया के सपोर्ट वाली पोस्ट्स हटा ली हैं।

shibani dandekar deleted posts which support rhea chakraborty | शिबानी दांडेकर ने रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट वाली सारी पोस्ट की डिलीट, जानिए क्या है कारण?

शिबानी दांडेकर ने रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट वाली सारी पोस्ट की डिलीट, जानिए क्या है कारण?

Highlightsफरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर लगातार  रिया चक्रवर्ती को लेकर अपनी बात हाल ही में रखी हैंहाल ही में रिया के पक्ष में शिबानी दांडेकर ने लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया था

फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर लगातार  रिया चक्रवर्ती को लेकर अपनी बात हाल ही में रखी हैं। हाल ही में रिया के पक्ष में शिबानी दांडेकर ने लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया था। शिबानी दांडेकर से पहले तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर और विद्या बालन रिया के सपोर्ट में अपनी बात कह चुकी हैं। रिया और शिबानी की जान-पहचान काफी पुरानी है। सुशांत की मौत के बाद रिया को शिबानी संग देखा गया था। 

शिबानी मे हाल ही में पोस्ट शेयर करके अंकिता लोखंडे पर निशाना साधा था। लेकिन इसके बाद अंकिता ने शिबानी को मुंह तोड़ जवाब दिया था। इसके बाद अंकिता के सपोर्ट में टीवी के स्टार्स इतर आए थे।

शिबानी दांडेकर और रिया चक्रवर्ती में पुरानी दोस्ती रही है। रिया के गिरफ्तार किए जाने के बाद शिबानी  ने रिया के सपोर्ट में आवाज उठानी शुरू कर दी। हालांकि अब शिबानी ने #ReleaseRhea वाली अपनी सारी पोस्ट्स सोशल मीडिया हैंडल से डिलीट कर दी हैं। कहा जा रहा है कि ऐसा उन्होंने सुशांत के फैन्स की नाराजगी को देखते हुए किया है क्योंकि रिया को सपोर्ट करने के लिए सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना की जा रही थी।

इससे पहले किसी सुशांत के फैन ने शिबानी दांडेकर के विकीपीडिया पेज के साथ भी छेड़छाड़ की थी और उसमें शिबानी के बारे में काफी आपत्तिजनक बातें लिख दी थीं। वैसे शिबानी दांडेकर अकेली नहीं थीं जो रिया को सपोर्ट कर रही थी। 

क्या कहा था शिबानी ने

पितृसत्ता की इस राजकुमारी ने स्पष्ट रूप से सुशांत के साथ अपने स्वयं के संबंधों के मुद्दों को कभी नहीं निपटाया। वह लोकप्रियता चाहती हैं और इसे उन्होंने रिया को निशाना बनाने में अहम भूमिका निभाकर काफी हद तक हासिल भी किया है। इस पितृसत्ता को समझने की बजाय अंकिता जैसी महिला भीड़ का हिस्सा बन गईं और उन्होंने अपना एजेंडा आगे बढ़ाने के लिए सदियों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अंकिता आपको यह बात स्वीकार करने की जरूरत है कि सुशांत, रिया से प्यार करते थे...

Web Title: shibani dandekar deleted posts which support rhea chakraborty

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे