छावनी में डाल देने से बात नहीं बनती, 8 सालों में इन्होंने किया क्या?, द कश्मीर फाइल्स को लेकर पूछे सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी को घेरा

By अनिल शर्मा | Published: March 19, 2022 03:28 PM2022-03-19T15:28:03+5:302022-03-19T15:34:35+5:30

शत्रुघ्न ने मोदी सरकार को भी कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सारी सरकारें उसके लिए जिम्मेदार हैं, कुछ कम तो कुछ ज्यादा। यहां तक कि हमारी रूलिंग पार्टी। हमारी मोदी जी की सरकार या भारतीय जनता की सरकार जो कल तक मेरी थी जिम्मेदार है। 8 साल हो गए इन्होंने क्या किया।

Shatrughan Sinha surrounded PM Modi on the question asked about The Kashmir Files kashmiri pandit | छावनी में डाल देने से बात नहीं बनती, 8 सालों में इन्होंने किया क्या?, द कश्मीर फाइल्स को लेकर पूछे सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी को घेरा

छावनी में डाल देने से बात नहीं बनती, 8 सालों में इन्होंने किया क्या?, द कश्मीर फाइल्स को लेकर पूछे सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी को घेरा

Highlightsकश्मीरी पंडितों पर बात करते हुए शत्रुग्न सिन्हा ने कहा कि 8 साल हो गए मोदी सरकार ने क्या किया?अभिनेता ने कहा कि सिर्फ छावनी में डाल देने से बात नहीं बनती

विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को काफी सराहना मिल रही है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर काफी बातें हो रही हैं। आम नागरिक से लेकर फिल्मी हस्तियों तक इसके पक्ष-विपक्ष पर मुखर होकर बोल रही हैं। इस बीच अभिनेता व टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी द कश्मीर फाइल्स को लेकर पूछे गए सवाल में जिम्मेदार सरकारों से लेकर मोदी सरकार को कठघरे में शामिल किया है। 

रिपब्लिक भारत टीवी चैनल के सवाल- फिल्म कैसी लगी के जवाब में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अभी तक फिल्म नहीं देखी है, देखने के बाद ही इसपर अपनी राय दे पाऊंगा। अभिनेता ने कहा, ये 30-32 साल पुरानी बात है। उनके साथ बहुत ज्यादती हुई, बहुत जुल्म हुआ। मैं तो कश्मीरी पंडितों से कई बार मिलकर भी आया। मैं उनकी बहुत कद्र करता हूं। संघर्ष करके जो उन्होंने अपनी क्षमता बढ़ाई वो काबिले तारीफ है। 

लेकिन उनके साथ जो जोर, जुल्म, ज्यादती हुई, वो अच्छा नहीं हुआ है। मुझे बहुत दुख है कि चार-चार-छह-छह प्रधानमंत्री हुए लेकिन कोई उनसे मिलने नहीं गया। सिर्फ टेंट में छावनी में डालने से कुछ नहीं होता है। 

शत्रुघ्न ने मोदी सरकार को भी कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सारी सरकारें उसके लिए जिम्मेदार हैं, कुछ कम तो कुछ ज्यादा। यहां तक कि हमारी रूलिंग पार्टी। हमारी मोदी जी की सरकार या भारतीय जनता की सरकार जो कल तक मेरी थी जिम्मेदार है। 8 साल हो गए इन्होंने क्या किया। कोई एक कदम बढ़ाया? कभी एक बार जाकर उनसे मिले। उनके डेलिगेशन को बुलाया। 

अभिनेता ने आगे कहा कि कुछ लो इसका पॉलिटिकल एजेंडा बना देते हैं वह सही नहीं है। यह राष्ट्रीय और मानवीय एजेंडा है यहां इंसानियत का सवाल है। देर से ही सही कुछ तो किया होता। सिर्फ प्रचार करेंगे तो ये सही नहीं होगा। मैं जब शॉटगन शो करता तो इसपर मैंने बहुत बढ़िया शो किया था कि अपने ही घर से पलायन क्यों?

Web Title: Shatrughan Sinha surrounded PM Modi on the question asked about The Kashmir Files kashmiri pandit

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे