शादी अटेंड करने पाकिस्तान पहुंचे 'बिहारी बाबू' शत्रुघ्न सिन्हा, वीडियो देख लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

By अमित कुमार | Published: February 21, 2020 01:57 PM2020-02-21T13:57:42+5:302020-02-21T13:57:42+5:30

पाक मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शत्रुघ्न सिन्हा पाकिस्तानी कारोबारी असद अहसन के बेटे की शादी को अटेंड करने के लिए लाहौर पहुंचे थे।

Shatrughan Sinha attends wedding in Pakistan at Lahore videos go viral | शादी अटेंड करने पाकिस्तान पहुंचे 'बिहारी बाबू' शत्रुघ्न सिन्हा, वीडियो देख लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

बॉलीवुड एक्टर, कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlights पाकिस्तान जाकर शादी अटेंड करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा के इस फैसले पर लोग हैरानी जता रहे हैं।शत्रुघ्न सिन्हा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह पाकिस्तान के लाहौर में एक शादी अटेंड करते दिखाई दे रहे हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है. जिसके नतीजे अच्छे नहीं हो सकते हैं। जम्मू-कश्मीर के मसले की वजह से पाकिस्तान और भारत के बीच अक्सर तकरार देखने को मिलते रहते हैं। ऐसे माहौल में बॉलीवुड एक्टर, कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह पाकिस्तान के लाहौर में एक शादी अटेंड करते दिखाई दे रहे हैं। 

पाकिस्तान जाकर शादी अटेंड करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा के इस फैसले पर लोग हैरानी जता रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार शत्रुघ्न सिन्हा की आलोचना की जा रही है। वीडियो में पाकिस्तानी एक्ट्रेस रीमा खान के साथ शत्रुघ्न सिन्हा के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तानी वेबसाइट आलपाकड्रामाआफीशियल ने इस वीडियो और कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर इस बात की जानकारी दी। 

पाक मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शत्रुघ्न सिन्हा पाकिस्तानी कारोबारी असद अहसन के बेटे की शादी को अटेंड करने के लिए लाहौर पहुंचे थे। शादी के दौरान उन्होंने कुछ राजनेताओं से भी मुलाकात की। हालांकि, इस बारे में  शत्रुघ्न सिन्हा की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि कुछ दिन पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने महात्मा गांधी और जयप्रकाश नारायण जैसे महान नेताओं के ट्रोल होने पर नाराजगी जताई थी।

दीपिका पादुकोणे के जवाहरलाल नेहरू दौरे के बाद सोशल मीडिया में हुई उनकी ‘ट्रोलिंग’ के बाद सिन्हा ने इस पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने ट्रोलर्स की आलोचना करते हुए कहा कि जिस समय देश में रोजगार की कमी महसूस की जा रही है तब रोजगार केवल भाजपा के ‘वार रूम’ में मिल सकता है।

Web Title: Shatrughan Sinha attends wedding in Pakistan at Lahore videos go viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे