Shashi Kapoor Death Anniversary: जब शबाना आजमी के चलते टूटने वाली थी शशि कपूर की शादी, जानिए क्या था सच?

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: December 4, 2018 07:56 AM2018-12-04T07:56:48+5:302018-12-04T07:56:48+5:30

shashi kapoor Death Anniversary (शशि कपूर डेथ एनिवर्सरी स्पेशल ): मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में दिग्गज अभिनेता शशि कपूर का 79 साल की उम्र में 4 दिसंबर 2017 को निधन हो गया था। शशि के जाने से मानो फिल्म इंडस्ट्री के एक युग का भी अंत हो गया था। शशि कपूर अपने अलग अभिनय और स्टाइल के लिए जाने जाते थे।

shashi kapoor death anniversary: unknown facts about shashi kapoor and his biography | Shashi Kapoor Death Anniversary: जब शबाना आजमी के चलते टूटने वाली थी शशि कपूर की शादी, जानिए क्या था सच?

Shashi Kapoor Death Anniversary: जब शबाना आजमी के चलते टूटने वाली थी शशि कपूर की शादी, जानिए क्या था सच?

मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में दिग्गज अभिनेता शशि कपूर का 79 साल की उम्र में 4 दिसंबर 2017 को निधन हो गया था। आज उनकी पुण्यतिथि है। शशि के जाने से मानो फिल्म इंडस्ट्री के एक युग का भी अंत हो गया था। शशि कपूर अपने अलग अभिनय और स्टाइल के लिए जाने जाते थे।

शशि कपूर पृथ्वीराज कपूर के चार बच्चों में सबसे छोटे थे। उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1944 में पिता पृथ्वीराज कपूर के पृथ्वी थिएटर के नाटक 'शकुंतला' से शुरू की थी। इतना ही नहीं उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी।

सत्यम शिवम् सुन्दर, जब-जब फूल खिले, दीवार, सिलसिला, कभी कभी जैसी हिट फिल्में देने वाले शशि कपूर ने 20 साल की उम्र में अपने से 5 साल बड़ी जेनिफर से शादी की थी। लेकिन, ये बहुत कम लोग जानते हैं कि शशि कपूर की शादी अभिनेत्री शबाना आजमी के चलते टूटने वाली थी। शबाना और शशि कपूर का रिश्ता बेहद खास था। आइये आज आपको बताते हैं इस रिश्ते की सच्चाई...

शशि कपूर और शबाना आजमी ने पहली बार फकीरा (1976) फिल्म में एक साथ काम किया था। ये फिल्म हिट साबित हुई थी और इसके बाद दोनों की जोड़ी मशहूर हो गई थी। इतना ही नहीं दर्शकों को इनकी जोड़ी ऑनस्क्रीन खूब पसंद आती थी, जिसके चलते दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया।

बॉलीवुड के गलियारों में लोग इस जोड़ी के नजदीकी रिश्‍तों की चर्चा करने लगे। इन दोनों के नजदीकियों की खबरें शशि की पत्नी जेनिफर के कान तक पहुंची। बताया जाता है इस खबर को लेकर शशि और जेनिफर के बीच अनबन होने लगी। धीरे-धीरे शशि कपूर की वैवाहिक जिंदगी में परेशानियां बढ़ने लगीं।

उस वक्त की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शशि कपूर ने अपनी पत्‍नी जेनिफर से वादा किया था। उन्होंने कहा था कि 'जब तक तुम जिंदा रहोगी तब तक मेरा शबाना से कुछ लेना-देना नहीं रहेगा'। शशि ने अपना ये वादा निभाया भी था। उन्होंने अपनी पत्नी की मौत (1984) तक शबाना आजमी से कोई बात नहीं की।

एक्ट्रेस शबाना आजमी ने 2004 में दिए एक इंटरव्यू में इस बात को माना था कि शशि कपूर उनके पहले क्रश थे। हालांकि शशि कपूर की आखिरी फिल्‍म साइड स्ट्रीट्स (1998) में शबानी आज़मी उनके साथ नज़र आई थी। यह एक अंग्रेजी फिल्म थी।

शशि कपूर और शबाना आज़मी को आखरी बार 2015 में एक अवार्ड फंक्शन में साथ देखा गया था। उस  साल शशि कपूर दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया था। खास बात ये है कि अवॉर्ड फंक्शन में  शबाना आजमी शशि कपूर के साथ कई फोटोज में नजर आई थीं। लेकिन, आजतक शशि कपूर और शबाना आज़मी के रिश्ते की सच्चाई के बारे में किसी को नहीं पता।

English summary :
Shashi kapoor Death Anniversary Special Unknown Facts, Biography, History: Veteran actor Shashi Kapoor died at Kokilaben Hospital in Mumbai on December 4, 2017 at the age of 79.


Web Title: shashi kapoor death anniversary: unknown facts about shashi kapoor and his biography

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे