शनाया कपूर की पहली ऐड फिल्म का सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक, लोगों ने करण जौहर को भी नहीं छोड़ा
By वैशाली कुमारी | Published: September 3, 2021 11:55 AM2021-09-03T11:55:01+5:302021-09-03T11:59:38+5:30
रिपोर्ट के मुताबिक संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। लेकिन इससे पहले उनका एक ऐड सोशल मीडिया पर सामने आया है। अब लोग इस ऐड में शनाया की ऐक्टिंग का मजाक तो उड़ा ही रहे हैं, साथ में करण जौहर की भी धज्जियां उड़ा रहे हैं।
बॉलीवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिजम का मुद्दा खूब चर्चा में आया। नेपोटिजम के मुद्दे पर सबसे ज्यादा करण जौहर को निशाने पर लिया गया। करण जौहर पर यह आरोप लगता है कि वह केवल स्टारकिड्स को ही काम देते है और उन्हें ही आगे बढ़ाते हैं।
फिल्म आने से पहले सामने आया सनाया कपूर का ऐड:
अब खबर है कि करण जौहर जल्द ही संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर को लॉन्च करने जा रहे हैं। इस बीच फिल्म के आने से पहले ही शनाया कपूर का एक ऐड सोशल मीडिया पर सामने आया है। शनाया के इस विज्ञापन का लोग जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।
लोगों ने शनाया की ऐक्टिंग को बताया 'ओवर ऐक्टिंग ':
धर्मा प्रॉडक्शंस के बैनर तले डेब्यू करने जा रहीं शनाया के इस ऐड पर लोग उन्हें दूसरी अनन्या पांडे कहकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं और करण जौहर पर नाराजगी जता रहे हैं। काफी लोगों ने शनाया को ओवरऐक्टिंग करने वाली बताया है और कहा है कि वह अनन्या पांडे की तरह डायलॉग बोल रही हैं। इसके साथ ही लोगों ने उनके बारे में और कई मजेदार कमेंट किये।
जान्हवी-अनन्या को भी धर्मा प्रोडक्शन ने ही किया था लाँच :
बता दें कि अनन्या पांडे और जान्हवी कपूर को भी करण जौहर ने ही अपने प्रॉडक्शन तले लॉन्च किया था। दोनों ही ऐक्ट्रेस ऐक्टिंग को दर्शकों ने अभी कुछ खास पसंद नहीं किया है। अब शनाया को लेकर भी लोग ऐसी ही बातें कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो शनाया की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं।