शमिता शेट्टी का दुख: इंडस्ट्री में 25 साल काम करने पर भी लोग शिल्पा शेट्टी की बहन के नाम से जानते हैं

By अनिल शर्मा | Published: August 17, 2021 09:55 AM2021-08-17T09:55:24+5:302021-08-17T10:12:43+5:30

शमिता शेट्टी ने कहा कि लोग मुझे आज भी शिल्पा शेट्टी की बहन के रूप में पहचानते हैं...शिल्पा की परछाई मेरे लिए सुरक्षा कवच की तरह है।

Shamita Shetty's grief Even after working for 25 years in the industry, people know her as Shilpa Shetty's sister | शमिता शेट्टी का दुख: इंडस्ट्री में 25 साल काम करने पर भी लोग शिल्पा शेट्टी की बहन के नाम से जानते हैं

शमिता शेट्टी का दुख: इंडस्ट्री में 25 साल काम करने पर भी लोग शिल्पा शेट्टी की बहन के नाम से जानते हैं

Highlightsशमिता शेट्टी ने कहा, मैंने इंडस्ट्री में 20-25 वर्षों की बहुत कठिन यात्रा की हैलोग मुझे शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी के नाम से जानते हैंः शमिता शमिता ने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे पास शिल्पा शेट्टी का शेडो है

शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी' में बतौर प्रतिभागी नजर आ रही हैं। शमिता शेट्टी बिग बॉस में हिस्सा लेने को लेकर भी ट्रोल हो चुकी हैं। शमिता शेट्टी ने इस बीच कहा है कि बॉलीवुड में उनका सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। 20 साल काम करने के बाद भी लोग उन्हें शिल्पा शेट्टी की बहन के रूप में ही जानते हैं।

अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने एक एपिसोड में शो के होस्ट करण जौहर से कहा, मैंने इंडस्ट्री में 20-25 वर्षों की बहुत कठिन यात्रा की है। एक व्यक्ति के तौर पर मैं अधिक कॉन्फीडेंट हूं। लोग मुझे शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी के नाम से जानते हैं। यह एक सुरक्षात्मक छाया है। मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे पास शिल्पा शेट्टी का शेडो है, लेकिन लोग असली में मुझे नहीं जानते हैं। लोग मुझे आज भी शिल्पा शेट्टी की बहन के रूप में पहचानते हैं।

वहीं बिग बॉस के घर में भी शमिता का काफी मजाक उड़ाया जा रहा है। मूस जटाना ने भी शिल्पा को लेकर शमिता का मजाक उड़ाया। सोशल मीडिया पर मूस जटाना की एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में मूस जटाना कह रही हैं, मैंने सुना है था कि शमिता शेट्टी ने अपनी बहन की शादी की वजह से बिग बॉस का घर छोड़ा था। अब अपनी बहन के तलाक की वजह से ही शमिता शेट्टी दोबारा इस घर में आ गई है।

गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी का पूरा परिवार इन दिनों मुश्किलों का सामना कर रहा है। शिल्पा शेट्टी केपति राज कुंद्रा अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में जेल में बंद हैं। वहीं शिल्पा शेट्टी और उनकी मां पर भी धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं जिसको लेकर यूपी पुलिस नोटिस जारी करने उनके घर पहुंची थी। वहीं शमिता शेट्टी को भी यह कहते हुए ट्रोल किया गया कि वह जीजू के पैसों पर ऐश करती है।

 

 

Web Title: Shamita Shetty's grief Even after working for 25 years in the industry, people know her as Shilpa Shetty's sister

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे